यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zomato से डील के बाद Paytm के शेयरों में तेजी, 2 परसेंट चढ़ा शेयर का भाव
आज बाजार खुलने से पहले ही जोमैटो और पेटीएम के शेयर फोकस में थे। बाजार खुलने के बाद जहां एक ...और पढ़ें

HighLights
- Zomato-Paytm के बीच 2048 करोड़ रुपये की डील हुई।
- पेटीएम के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज स्टॉक ऑफ द डे (Stock of the Day) में जोमैट और पेटीएम के शेयर फोकस में है। बुधवार को One97 कम्युनिकेशंस (Paytm की मूल कंपनी) और जोमैटो (Zomato) के बीच डील की सूचना आई थी। इस डील के बाद आज बाजार खुलने से पहले ही निवेशकों का फोकस दोनों कंपनियों के शेयर पर था।
पेटीएम और जोमैटो के शेयर का हाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर पेटीएम के शेयर 2.09 फीसदी की तेजी के साथ 585.05 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर फिनटेक कंपनी के शेयर 1.82 फीसदी चढ़कर 584.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।
इंट्रा-डे ट्रेडिंग पर पेटीएम के शेयर 5 फीसदी चढ़कर बीएसई पर 604.70 रुपये और एनएसई पर 604.45 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे हैं।
अगर जोमैटो के शेयर की बात करें तो आज कंपनी का स्टॉक फ्लैट ट्रेड कर रहा है। बीएसई पर जोमैटो का शेयर 260.30 रुपये और एनएसई पर 260 रुपये प्रति शेयर के आस-पास ट्रेड कर रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या बच्चे का आधार फ्री में होता है अपडेट? UIDAI से समझिए फीस का हिसाब
पेटीएम और जोमैटो के बीच हुई डील
बुधवार को जोमैटो और One97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम की मूल कंपनी) ने बताया कि उनके बीच Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग को लेकर डील हुई है। जोमैटो Paytm का एंटरटेनमेंट टिकटिंग कारोबार खरीद रही है। यह डील 2048 करोड़ रुपये में हुआ।
इस डील के लिए दोनों कंपनियों के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब मूवी और स्पोर्ट्स टिकटिंग का कारोबार OTPL (Orbgen Technologies Pvt Ltd), WEPL (WEPL Wasteland Entertainment Pvt) में ट्रांसफर होगा। मूवीज टिकटिंग का कारोबार OTPL और स्पोर्ट्स और इवेंट टिकटिंग का कारोबार WEPL में रहेगा।
12 महीने तक पेटीएम ऐप (Paytm App) फिल्में, खेल और इवेंट सहित मनोरंजन टिकटिंग कारोबार उपलब्ध होगा।
(पीटीआई इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें: Loan के लिए नहीं उम्र की कोई बंदिश, सरकारी बैंक दे रहे 60 की उम्र के बाद के लोगों को लोन

