सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zomato-PayTm में बड़ी डील, पेटीएम का एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस खरीदेगी जोमैटो

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 21 Aug 2024 10:51 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2024 11:08 PM (IST)

पेटीएम अपने मनोरंजन शो से जुड़े टिकट कारोबार को जोमैटो को 2048 करोड़ रुपये में बेचेगी। पेटीएम ब्रांड की पैरेंट ...और पढ़ें

पेटीएम का एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस खरीदेगी जोमैटो
पेटीएम का एंटरटेनमेंट टिकटिंग बिजनेस खरीदेगी जोमैटो

पीटीआई, नई दिल्ली। पेटीएम अपने मनोरंजन शो से जुड़े टिकट कारोबार को जोमैटो को 2,048 करोड़ रुपये में बेचेगी। पेटीएम ब्रांड की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि फिल्म, खेल और इवेंट सहित मनोरंजन से जुड़ा टिकट कारोबार 12 महीने की संक्रमण अवधि के दौरान पेटीएम के एप पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने कहा कि 2,048 करोड़ रुपये का यह सौदा पेटीएम द्वारा मनोरंजन टिकट कारोबार के माध्यम से बनाए गए मूल्य को दर्शाता है।

इस अधिग्रहण से फिल्मों और लाइव इवेंट के लिए भारत के विशाल ऑनलाइन टिकटिंग बाजार में जोमैटो की उपस्थिति मजबूत हुई है, जिस पर वर्तमान में रिलायंस समर्थित बुकमायशो का वर्चस्व है। पेटीएम ने अपना मूवी टिकटिंग व्यवसाय इन-हाउस बनाया और 2017 और 2018 के बीच ₹ 268 बिलियन में इनसाइडर और टिकटन्यू का अधिग्रहण किया था।

RBI द्वारा अपनी बैंकिंग इकाई को बंद करने के फरवरी के आदेश के बाद, कंपनी अब अपने मुख्य भुगतान और वित्तीय सेवा संचालन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इन व्यवसायों से बाहर निकल रही है।