सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ अब आसान, कैश पेमेंट पर चेंज सीधे अकाउंट में आएगा वापस

Published: Thu, 08 Aug 2024 09:12 AM (IST)

अगर आप भी जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश करने वाली है। अब आपको ...और पढ़ें

Zomato पर आया एक नया फीचर, लाखों ग्राहकों की परेशानी हुई अब दूर
Zomato पर आया एक नया फीचर, लाखों ग्राहकों की परेशानी हुई अब दूर

HighLights

  1. जोमैटो पर इंस्टेंट बैलेंस फीचर को लेकर एलान किया गया है।
  2. कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने फीचर को लेकर जानकारी दी है।
  3. जोमैटो का नया फीचर फूड ऑर्डर के लिए कैश पेमेंट से जुड़ा है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जोमैटो से खाना ऑर्डर करते हैं तो खुश हो जाइए। अब ऑनलाइन फूड मंगवाने पर कैश पेमेंट करना पहले से आसान हो गया है। आपको आपके बचे हुए चेंज के लिए फिक्र करने की जरूरत नहीं होगी। जी हां, अब कंपनी फूड के लिए कैश पेमेंट करने पर आपको आपके बचे हुए चेंज आपके अकाउंट में साथ के साथ क्रेडिट कर देगी। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने 136 रुपये का फूड ऑर्डर किया और आप इसके लिए कैश पे कर रहे हैं। आप अपनी जेब से 140 रुपये देते हैं तो इन 4 रुपये का हिसाब भी रहेगा। कंपनी इस बचे हुए अमाउंट को सीधे आपके जोमैटो मनी अकाउंट में ट्रांसफर कर देगी।

इस तरह जितनी बार भी आप अपने ऑर्डर के लिए कैश पेमेंट करते हैं, उतनी बार बचे हुए चेंज को आपके जोमैटो मनी अकाउंट में पाएंगे। इस अमाउंट का इस्तेमाल आप अपने अगले फूड ऑर्डर की पेमेंट के लिए कर सकेंगे।

जोमैटो पर नए फीचर को लेकर हुआ एलान

जोमैटो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए फीचर को लेकर एलान किया है। कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल (Zomato CEO, Deepinder Goyal) ने जोमैटो पर इंस्टेंट बैलेंस फीचर (Zomato Instant Balance feature) को लेकर जानकारी दी है। दीपिंदर गोयल (Zomato CEO, Deepinder Goyal) ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी दी है कि ग्राहक अपने ऑर्डर के लिए कैश पेमेंट कर सकते हैं। कैश पेमेंट करने पर ग्राहक बचा हुआ अमाउंट सीधे अपने जोमैटो मनी अकाउंट में पा लेंगे।

ये भी पढ़ेंः जोमैटो को देर रात के सबसे ज्यादा ऑर्डर दिल्ली-NCR से मिले, नाश्ते के बेंगलुरु से; प्लेटफॉर्म फीस से कमाए 83 करोड़

बिग बास्केट से मिली जोमैटो को सीख

जौमैटो पर इस नए फीचर को ग्राहकों की चेंज को लेकर कॉमन परेशानी को देखते हुए ही लाया गया है। इस तरह की परेशानी को दूर करते हुए कंपनी प्लेटफॉर्म पर अपने ग्राहकों का एक्सपीरियंस बेहतर बनाना चाहती है। कंपनी सीईओ का कहना है कि इस तरह के फीचर को लाए जाने की सीख पार्टनर कंपनी बिग बास्केट से मिली।