सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत में लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां', Nvidia CEO का बड़ा दावा; समझाया कैसे बनता है जॉब्स का इकोसिस्टम?

Published: Wed, 04 Feb 2026 09:45 PM (IST)

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने दावा किया है कि भारत में AI डेटा सेंटर इंटरनेट युग जैसा बड़ा रोजगार ...और पढ़ें

'भारत में लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां', Nvidia CEO का बड़ा दावा; समझाया कैसे बनता है जॉब्स का इकोसिस्टम?

'भारत में लाखों लोगों को मिलेंगी नौकरियां', Nvidia CEO का बड़ा दावा; समझाया कैसे बनता है जॉब्स का इकोसिस्टम?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| भारत में एआई आधारित डेटा सेंटर, इंटरनेट युग जैसा बड़ा रोजगार बूम ला सकते हैं। यह बड़ा दावा एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Nvidia CEO Jensen Huang) ने किया है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने घोषणा की है कि भारत में बने डेटा सेंटर का इस्तेमाल करने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे मिलेगा।

एक डेटा सेंटर से पैदा होती हैं 10000 जॉब्स

ह्यूस्टन में थ्रीडी एक्सपीरियंस वर्ल्ड (3DExperience World) इवेंट के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआंग ने कहा कि भारत में डेटा सेंटर का निर्माण बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा करेगा। उनके मुताबिक एक डेटा सेंटर बनाने में ही 5000 से 10000 लोगों को काम मिलता है। इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और निर्माण मजदूर सीधे तौर पर जुड़ते हैं।

लेकिन असली असर इससे कहीं बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि सप्लाई चेन में पाइप, सीमेंट, डिजाइन, आर्किटेक्चर, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर भी जुड़ते हैं। डेटा सेंटर शुरू होने के बाद उसके संचालन, रखरखाव और उसके ऊपर बनने वाले स्टार्टअप्स भी रोजगार बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- इस लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, मजबूरन 5 साल की उम्र में छोड़ना पड़ा था देश; बर्तन तक धोए

इकोसिस्टम में कैसे बनती हैं नौकरियां?

हुआंग ने जोर देकर कहा कि एक ही डेटा सेंटर के बनने से अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों तरह के रोजगार पैदा होते हैं, यानी निर्माण से लेकर टेक स्टार्टअप तक पूरी इकोसिस्टम में नौकरियां बनती हैं। उन्होंने भारत में इंटरनेट के विस्तार का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह इंटरनेट ने बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा कीं, AI भी वही कर सकता है।

'भारत की बड़ी ताकत बनेंगे डेटा सेंटर'

भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने भी कहा कि डेटा सेंटर भारत की बड़ी ताकत बनेंगे और इनके जरिए भारत दुनिया को नई डिजिटल सेवाएं दे सकेगा। बड़ी टेक कंपनियां पहले ही भारत पर दांव लगा चुकी हैं।

गूगल (Google) ने आंध्र प्रदेश में 15 अरब डॉलर (करीब 1.35 लाख करोड़ रुपए) के एआई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट (Google AI Data Center Project) में निवेश का ऐलान किया है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और अमेजन (Amazon) भी भारत में डेटा सेंटर पर अरबों डॉलर खर्च कर चुकी हैं।