5821 करोड़ का इन्वर्टर! पूरे शहर को देगा बिजली, NTPC बनाने जा रहा ऐसा 'बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम'
NTPC ने 28 मार्च को दो बड़े निवेशों को मंजूरी दी। इसमें ₹5,821.90 करोड़ की लागत से बैटरी एनर्जी स्टोरेज ...और पढ़ें

एनटीपीसी के बोर्ड ने बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दी।
HighLights
NTPC ने ₹5,821.90 करोड़ के BESS प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।
BESS बड़े पैमाने पर बिजली भंडारण की आधुनिक तकनीक है।
कंपनी के बोर्ड ने बैठक के दौरान 2 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
नई दिल्ली। NTPC लिमिटेड 28 मार्च को दो बड़े फैसले लिए हैं। कंपनी के निदेशक मंडल ने महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है, और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट के लिए 5,821.90 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी, साथ ही मेजा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-II (3x800 MW) स्थापित करने के लिए MUNPL में 3,173.67 करोड़ रुपये के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को भी अप्रूव कर दिया है। MUNPL असल में NTPC और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की एक जॉइंट वेंचर (संयुक्त उद्यम) कंपनी है।
इस फ्रेश इन्वेस्टमेंट के साथ ही MUNPL में कुल इक्विटी कमिटमेंट 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। यह अतिरिक्त निवेश राशि तभी जारी की जाएगी जब UPRVUNL भी अपने हिस्से की तय रकम का योगदान देगा।
क्या होता है बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम?
बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (Battery Energy Storage System - BESS) एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जो बिजली को बड़े पैमाने पर स्टोर करती है ताकि ज़रूरत पड़ने पर उसका तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। इसे 'पावर बैंक' (Power Bank) या विशाल 'इन्वर्टर' कह सकते हैं, जिसका इस्तेमाल घर के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर, पावर ग्रिड या किसी बड़े इंडस्ट्रियल प्लांट को बिजली देने के लिए किया जाता है।
NTPC का MUNPL में निवेश की डिटेल
मेजा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड (MUNPL) में एनटीपीसी का यह निवेश मुख्य रूप से मेजा प्रोजेक्ट के 'स्टेज-II' (3x800 MW क्षमता) के विस्तार के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में यह कंपनी स्टेज-I के तहत 2x660 MW का संचालन कर रही है। निवेश की रकम 3,173.67 करोड़ रुपये है। यह कैश कंसीडरेशन के रूप में किया जाएगा, जिसमें NTPC, MUNPL के 'राइट्स इश्यू' को सब्सक्राइब करेगी। निवेश की इस प्रक्रिया को वित्तीय वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें- ₹3300 करोड़ से Coal India ने बनाया 8 नई वॉशरीज का खाका, Tata Steel से मिलकर पलटेगी विदेशियों का पूरा गेम
MUNPL वर्तमान में NTPC और UPRVUNL (उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड) की 50:50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली एक जॉइंट वेंचर कंपनी है। इस नए निवेश के बाद भी मालिकाना हक के ढांचे में कोई बदलाव नहीं होगा और दोनों की हिस्सेदारी 50:50 ही बनी रहेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच एक सप्लीमेंट्री जॉइंट वेंचर एग्रीमेंट साइन किया जाएगा।
