सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS Big Update: अब NPS में मिलेगी फिक्स्ड पेंशन की गारंटी! PFRDA ने उठाया बड़ा कदम

Published: Tue, 13 Jan 2026 06:33 PM (IST)

PFRDA ने NPS निवेशकों के लिए 'सुनिश्चित पेंशन' की रूपरेखा तैयार करने हेतु एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई है। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

HighLights

  1. PFRDA ने NPS में सुनिश्चित पेंशन हेतु समिति बनाई।

  2. रिटायरमेंट के बाद निवेशकों को मिलेगी तय रकम।

  3. डॉ. एम. एस. साहू करेंगे 15 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता।

नई दिल्ली। NPS News: क्या आप भी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में निवेश करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब आपको रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी, इसकी चिंता करने की जरूरत शायद जल्द ही खत्म हो जाएगी। पेंशन फंड रेगुलेटर (PFRDA) ने NPS के तहत 'सुनिश्चित पेंशन' (Assured Pension) की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

क्या है बड़ी खबर?

PFRDA ने NPS के तहत निश्चित भुगतान (Fixed Payout) सुनिश्चित करने के लिए नियमों को बनाने हेतु एक उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। इसका सीधा मकसद यह है कि रिटायरमेंट के बाद आपकी जेब खाली न रहे और आपको एक तय रकम मिलती रहे।

कौन करेगा फैसला?

इस 15 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता आईबीबीआई (IBBI) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एम. एस. साहू करेंगे। यह समिति कोई साधारण कमिटी नहीं है, क्योंकि इसमें

  • वित्त विशेषज्ञ
  • कानून के जानकार
  • पूंजी बाजार के एक्सपर्ट
  • और शिक्षा जगत के दिग्गज शामिल हैं।

समिति क्या काम करेगी?

यह समिति ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करेगी। इसके मुख्य काम में

  • नियम बनाना: गारंटीड पेंशन के लिए फ्रेमवर्क तैयार करना।
  • बाजार आधारित गारंटी: कैसे मार्केट के उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको फिक्स्ड पैसा मिले, इसका रास्ता खोजना।
  • जोखिम प्रबंधन: निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहे, इसके लिए रिस्क मॉनिटरिंग करना।

आपके लिए क्या बदलेगा?

अभी तक NPS में रिटर्न पूरी तरह से बाजार (Market) पर निर्भर करता था। लेकिन इस कदम के बाद, सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक को उम्रदराज होने पर आर्थिक आत्मनिर्भरता मिले और एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तय राशि मिलती हो।

PFRDA भारत सरकार के अधीन एक संस्था है जो आपके रिटायरमेंट फंड की सुरक्षा करती है। यह नया कदम आपके भविष्य को और सुरक्षित बनाने के लिए है।

यह भी पढ़ें: कल से डिस्काउंट रेट पर ले सकेंगे रेल टिकट, बस करना होगा ये काम; रेलवे दे रहा बड़ा मौका