सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज से डिस्काउंट रेट पर ले सकेंगे रेल टिकट, बस करना होगा ये काम; रेलवे दे रहा बड़ा मौका

Published: Tue, 13 Jan 2026 05:02 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:56 AM (GMT+05:30)

रेलवे 14 जनवरी से अनारक्षित ट्रेन टिकटों पर 3% छूट दे रहा है। यह लाभ RailOne ऐप के माध्यम से ...और पढ़ें

HighLights

  1. RailOne ऐप पर अनारक्षित टिकटों पर 3% छूट।

  2. किसी भी डिजिटल भुगतान पर मिलेगा यह लाभ।

  3. ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक।


नई दिल्ली। ट्रेन की टिकट करने पर अब आप डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। रेलवे ने 14 जनवरी से ट्रेन टिकट पर 3 फीसदी की छूट (Railway Ticket Discount) देने की बात कही है। यह फायदा अनारक्षित टिकटों की RailOne ऐप से पेमेंट करने पर मिलेगा। पहले यह सुविधा सिर्फ R-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर ही मिलती थी, लेकिन अब आप किसी भी प्लेटफॉर्म से ये सुविधा ले सकते हैं। इसके जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग पर 3 फीसदी तक कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं।

मंत्रालय के मुताबिक 3 फीसदी का डिस्काउंट (Railway Ticket Cashback) का प्रस्ताव 14.01.2026 से 14.07.2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। यह कैशबैक की योजना आगे जारी रहेगा या नहीं सीआरआईएस इस प्रस्ताव पर मई में विचार करेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आर वॉलेट लेनदेन पर मौजूदा 3 प्रतिशत कैशबैक में कोई बदलाव नहीं होगा।

RaiOne App से कैसे बुक करें टिकट

  • सबसे पहले RailOne ऐप डाउनलोड करें
  • इसके बाद अपने IRCTC/UTS ID का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • होम स्क्रीन पर, "अनारक्षित टिकट" (या UTS) विकल्प ढूंढें और उस पर टैप करें।
  • जिस स्टेशन से बुक कर रहें और जिस स्टेशन में जाना है चुनें।
  • टिकट का प्रकार (यात्रा/प्लेटफॉर्म) और श्रेणी (उदाहरण के लिए, सेकेंड क्लास) चुनें।
  • यात्री विवरण (एडल्ट/चाइल्ड) भरें।
  • टिकट बुक करें पर टैप करें।
  • अपने R-Wallet (ऐप के अंदर रिचार्ज करने योग्य) या अन्य भुगतान विकल्पों का उपयोग करके भुगतान करें।
  • इसके बाद आपको एक QR कोड वाला टिकट जनरेट होगा
  • जिसे ऐप के "बुक किए गए टिकट" सेक्शन में सेव किया जाएगा।
  • इस डिजिटल टिकट (QR कोड सहित) को टिकट चेकर (TTE) को दिखाएं।

railone app ss

RailOne ऐप पर ही मिलेगा फायदा

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फायदा सिर्फ RailOne ऐप पर ही मिलेगा। यह रेलवे के अन्य IRCTC Rail Connect पर नहीं मिलेगा। एक अधिकारी ने बताया, "मौजूदा व्यवस्था में, RailOne ऐप पर अनारक्षित टिकट खरीदने और R-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने वाले संभावित यात्रियों को 3 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। हालांकि, नई पेशकश में, RailOne पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट खरीदने वालों को 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।" यह ऑफर अनारक्षित टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर लागू नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: 12 जनवरी से लागू हुआ ट्रेन टिकट बुकिंग का नया नियम, IRCTC आधार यूजर्स के लिए अच्छी खबर! क्या हुआ बदलाव?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।