Nana Patekar Net Worth: ₹35 की कमाई से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, ऐसा रहा नाना पाटेकर का सफर; कभी करते थे पोस्टर पेंटिंग
Nana Patekar net worth: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिन्होंने 13 साल ...और पढ़ें

कितनी दौलत छोड़ गए Nana patekar
HighLights
नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन।
₹35 से शुरू कर ₹80 करोड़ की संपत्ति बनाई।
मुंबई में फ्लैट, पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस था।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana patekar) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर की पहचान सिर्फ एक शानदार अभिनेता के तौर पर नहीं थी, बल्कि वह बेहद सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए भी जाने जाते थे। खास बात यह है कि जिस शख्स ने कभी बेहद कम पैसों में काम शुरू किया था, उसने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की।
13 साल की उम्र में शुरू किया काम
नाना पाटेकर का शुरुआती जीवन काफी संघर्ष भरा रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने महज 13 साल की उम्र में मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम शुरू कर दिया था। इस काम से उनकी शुरुआती कमाई करीब 35 रुपये महीने बताई गई है। वह रोजाना कई किलोमीटर पैदल चलकर काम पर जाते थे। यही संघर्ष आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ताकत बना। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई।
एक फिल्म के लिए लेते थे 2-3 करोड़ रुपये
नाना पाटेकर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया उनकी एक्टिंग रही। बता दें कि रिपोर्ट्स कहती हैं कि वह एक फिल्म के लिए करीब ₹2-3 करोड़ तक फीस लेते थे। हालांकि फिल्म, रोल और प्रोडक्शन के हिसाब से उनकी फीस में बदलाव होता था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि वह फिल्मों के मुनाफे में हिस्सेदारी भी लेते थे। इसके अलावा विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का हिस्सा रहे। इसके साथ ही उनके नेटवर्थ (Nana patekar net worth) की बात करें तो GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 80 करोड़ रुपये बताई गई है।
मुंबई में 1 BHK, पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस
करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद नाना पाटेकर का रहन-सहन काफी साधारण था। मुंबई के अंधेरी इलाके में उनका करीब 750 वर्ग फुट का 1 BHK फ्लैट बताया जाता है। इस घर की मौजूदा कीमत करीब ₹3 करोड़ आंकी गई थी। इसके अलावा पुणे के पास खडकवासला इलाके में उनका करीब 27 एकड़ का फार्महाउस बताया जाता है। यहां वह खेती भी करते थे।
महंगी गाड़ियों के भी शौकीन
सादगी पसंद नाना पाटेकर के पास गाड़ियों का भी कलेक्शन था। कई रिपोर्ट्स में उनके कलेक्शन में Mahindra Jeep, Audi Q5/Q7 और BMW X6 जैसी गाड़ियों का जिक्र मिलता है।
कैसे हुआ एक्टर का निधन
बता दें कि उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर सुबह करीब 5:20 बजे कार्डियक अरेस्ट (Nana patekar death) आया। डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।
