Aadhaar-PAN कार्ड में बदलना है एड्रेस? बस अपनाएं ये तरीका घर बैठे 2 मिनट निपट जाएगा काम
Aadhaar-PAN card Address update: आधार और पैन कार्ड में पता ऑनलाइन अपडेट करना अब बहुत आसान हो गया है। आप ...और पढ़ें

Aadhaar-PAN कार्ड में बदलना है एड्रेस?
HighLights
Aadhaar में पता myAadhaar पोर्टल से आसानी से अपडेट करें।
PAN कार्ड में एड्रेस Aadhaar e-KYC से बदलें।
घर बैठे ऑनलाइन कुछ मिनटों में यह काम पूरा करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में आधार और पैन कार्ड ऐसे दस्तावेज हैं, जिनके बिना कई जरूरी काम अटक सकते हैं। बैंक खाता हो, टैक्स से जुड़ा काम हो या किसी सरकारी स्कीम से जुड़ना हो। हर काम के लिए पैन और आधार बेहद जरूरी है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा जरूरी है दोनों दस्तावेजों पर आपकी डिटेल अपडेट रहना। ऐसे में अगर आपने हाल ही में नया घर लिया है या दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, तो सबसे जरूरी कामों में से एक है अपने Aadhaar और PAN कार्ड में नया पता अपडेट करना।
अच्छी बात यह है कि अब यह काम बेहद आसान हो गया है और आप घर बैठे ऑनलाइन कुछ मिनटों में इसे पूरा कर सकते हैं। सरकार ने डिटिजल सर्विसेज को आसान बनाते हुए इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और यूजर-फ्रेंडली बना दिया है।
Aadhaar में पता कैसे अपडेट करें?
Aadhaar में एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप इसे myAadhaar पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
- सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करें
- अपना Aadhaar नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
- Address Update ऑप्शन चुनें
- नया पता भरें और वैध Address Proof अपलोड करें
- डिटेल चेक करके सबमिट करें
- इसके बाद आपको एक Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
PAN कार्ड में पता कैसे बदलें?
PAN कार्ड में एड्रेस अपडेट करने का सबसे आसान तरीका Aadhaar के जरिए e-KYC करना है।
ऑनलाइन प्रोसेस:
- Protean (NSDL) या UTIITSL पोर्टल पर जाएं
- Change/Correction in PAN Data” विकल्प चुनें
- PAN नंबर और बाकी जानकारी भरें
- Aadhaar-based e-KYC चुनें
- OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें
- जैसे ही e-KYC पूरा होता है, Aadhaar में जो नया पता है वही PAN डेटाबेस में अपडेट हो जाता है। अगर आप चाहें तो फॉर्म भरकर भी अपडेट कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन तरीका ज्यादा तेज और आसान है।
आज के डिजिटल दौर में Aadhaar और PAN में एड्रेस अपडेट करना बेहद आसान हो गया है। अगर आपने घर बदला है, तो इस जरूरी अपडेट को टालें नहीं क्योंकि अब यह काम सिर्फ कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।
