सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये बिजनेस घराना है 'दक्षिण भारत का TATA': 3 लाख करोड़ की 10 कंपनियों का करोबार, 73000 कर्मचारी

Published: Sat, 11 Apr 2026 04:00 PM (IST)

मुरुगप्पा ग्रुप, जिसे 'दक्षिण भारत का टाटा' कहा जाता है, एक प्रतिष्ठित व्यापारिक घराना है। 10 लिस्टेड कंपनियों और 73,000 कर्मचारियों के साथ, यह परिवार ईमानदारी और व्यापारिक सूझबूझ के लिए जाना जाता है।

भारत में जब भी बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेस घरानों की बात होती है, तो अक्सर टाटा, बिड़ला या अंबानी का नाम सबसे पहले आता है।

भारत में जब भी बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेस घरानों की बात होती है, तो अक्सर टाटा, बिड़ला या अंबानी का नाम सबसे पहले आता है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। भारत में जब भी बड़े और प्रतिष्ठित बिजनेस घरानों की बात होती है, तो अक्सर टाटा, बिड़ला या अंबानी का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन दक्षिण भारत में एक ऐसा बिजनेस घराना है, जिसे अपनी ईमानदारी, उसूलों और व्यापारिक सूझबूझ के चलते 'दक्षिण भारत का टाटा' कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु के मुरुगप्पा ग्रुप (Murugappa Group Success Story) और मुरुगप्पा परिवार की।

73,000 से अधिक कर्मचारियों, 2.9 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप और 10 लिस्टेड कंपनियों वाले इस ग्रुप का परिवार आज भी लाइमलाइट और दिखावे से दूर रहकर शांति से अपना साम्राज्य चला रहा है। आइए जानते हैं इस लो-प्रोफाइल लेकिन बेहद ताकतवर बिजनेस घराने की (Success Story) सफलता की कहानी।

बर्मा से एक टीनएजर ने की थी शुरुआत

इस विशाल साम्राज्य की नींव साल 1900 में पड़ी थी। तब एक किशोर (टीनएजर) दीवान बहादुर ए.एम. मुरुगप्पा चेट्टियार ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) में 'AMM Rm Firm' नाम से एक छोटी सी मनी-लेंडिंग और बैंकिंग फर्म शुरू की थी। चेट्टियार समुदाय पारंपरिक रूप से बैंकिंग और व्यापार के लिए जाना जाता है। प्रथम विश्व युद्ध से पहले इस फर्म ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और दक्षिण पूर्व एशिया में रहने वाले भारतीयों को खूब सहारा दिया।
हालांकि, 1930-40 के दशक में राजनीतिक अस्थिरता और बर्मा पर जापानी आक्रमण के कारण परिवार को वापस भारत (मद्रास/चेन्नई) लौटना पड़ा। यहां उन्होंने उन्हीं पुराने उसूलों, ईमानदारी और लंबी सोच के साथ अपना कारोबार फिर से खड़ा किया।

साइकिल से लेकर फाइनेंस तक फैला है कारोबार

आजादी के बाद (1950-70 के दशक में), मुरुगप्पा परिवार ने फाइनेंस से आगे बढ़कर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कदम रखा। उन्होंने इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर में एंट्री ली। 'ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया' और 'कार्बोरंडम यूनिवर्सल' (CUMI) जैसी कंपनियों की शुरुआत की या उनका अधिग्रहण किया।

1980-1990 का दशक

ग्रुप ने फर्टिलाइजर (कोरोमंडल इंटरनेशनल) और चीनी (EID Parry) के बिजनेस में बड़ा विस्तार किया। इस दौरान घाटे में चल रही कंपनियों को मुनाफे में लाने पर फोकस किया गया।

2000-2010 का दशक

चोलामंडलम (Cholamandalam) इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस के जरिए ग्रुप ने अपनी वित्तीय सेवाओं को मजबूत किया। वहीं 2020 के बाद के दौर में आज यह ग्रुप इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और सस्टेनेबिलिटी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2020 में CG Power का अधिग्रहण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

आज 40 से ज्यादा देशों में है ग्रुप का डंका

वर्तमान में मुरुगप्पा ग्रुप 29 से ज्यादा बिजनेस चला रहा है, जिनमें 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। सालाना रेवेन्यू लगभग ₹77,000 से ₹90,000 करोड़ ($9–11 बिलियन) है। फोर्ब्स के मुताबिक मुरुगप्पा परिवार की नेटवर्थ लगभग 8.3 बिलियन डॉलर (करीब 77,265 करोड़ रुपये) है, जो इन्हें फोर्ब्स की लिस्ट में भारत के सबसे अमीर परिवारों 33वें स्थान में शामिल करती है।

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां

लिस्ट कंपनी का नाम
1 कार्बोरंडम यूनिवर्सल लिमिटेड
2 सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड
3 चोलामंडलम फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड
4 चोलमंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
5 कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड
6 ईआईडी-पैरी (भारत) लिमिटेड
7 एनएसीएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
8 शांति गियर्स लिमिटेड
9 ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड
10 वेंड्ट (इंडिया) लिमिटेड

आपके घरों में मौजूद हैं इनके मशहूर ब्रांड्स

शायद आपको पता न हो, लेकिन पैरीज़ (Parry’s) चीनी, हरक्यूलिस (Hercules) और बीएसए (BSA) साइकिल, चोला फाइनेंस, ग्रोमोर (Gromor) फर्टिलाइजर और मोंट्रा (Montra) इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे जाने-माने ब्रांड्स मुरुगप्पा ग्रुप के ही हैं।

मुरुगप्पा परिवार आज अपनी चौथी और पांचवीं पीढ़ी के नेतृत्व में है। चोला फाइनेंस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन वेल्लयन सुब्बैया (Vellayan Subbiah) और एम.एम. मुरुगप्पन जैसे लीडर्स आज कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धीरूभाई अंबानी और रतन टाटा से दो-दो हाथ करने वाला देश का इकलौता उद्योगपति, 290 साल पुराने इंडस्ट्री हाउस का मालिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।