सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी ईशा ने सुनाया 45 साल पुराना किस्सा, अनंत की स्पीच ने फूंकी जान; बच्चों की ये बातें सुन क्यों रो पड़े मुकेश अंबानी?

Published: Wed, 28 Oct 2026 02:00 PM (IST)

Mukesh Ambani Crying: जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के मौके पर मुकेश अंबानी अपने बच्चों, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के ...और पढ़ें

बच्चों की ये बातें सुन क्यों रो पड़े मुकेश अंबानी?

बच्चों की ये बातें सुन क्यों रो पड़े मुकेश अंबानी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Jio Platforms listing: एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व का पल क्या होगा, जब उसकी आंखों के सामने उसके बच्चे उसकी विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाते नजर आएं। कुछ ऐसा ही भावुक नजारा देखने को मिला जियो प्लेटफॉर्म की लिस्टिंग के मौके पर।

मंच पर आकाश, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी अपनी बातें रख रहे थे, वहीं सामने बैठे मुकेश अंबानी उन्हें सुनते-सुनते भावुक (Mukesh Ambani emotional) हो गए। उनकी आंखों से छलकते आंसू सिर्फ भावनाओं की कहानी नहीं, बल्कि एक पिता के गर्व, वर्षों की मेहनत और परिवार के भविष्य की उम्मीदों की झलक भी थे।

अब सवाल यह है कि आखिर अनंत और ईशा ने ऐसा क्या कहा कि देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने आंसू नहीं रोक पाए?

जब बच्चों ने याद किया पिता का वो सफर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए यह सिर्फ एक बिजनेस माइलस्टोन नहीं, बल्कि भावनाओं का ज्वार था। जब जियो की स्टॉक मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई, तो मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों ईशा, आकाश और अनंत अंबानी ने अपने पिता के उस सफर को याद किया, जो उन्होंने दशकों पहले शुरू किया था।

सामने बैठकर बच्चों को बोलते देख पिता मुकेश अंबानी का चेहरा गर्व और इमोशंस (Mukesh Ambani crying) से भर आया। यह नजारा गवाह था कि सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी एक पिता के लिए बच्चों का समर्पण ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है।

यह भी पढ़ें- Jio बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, एयरटेल-टाटा और अदाणी छूटे पीछे; लिस्ट होते ही मार्केट कैप ₹12515990000000

जब 20 साल के मुकेश की यादें हुईं ताजा

रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने मंच पर एक बेहद प्यारा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि हाल ही में डिनर के दौरान मुकेश अंबानी ने साल 1977 की यादें ताजा की थीं। तब वह सिर्फ 20 साल के थे और अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ रिलायंस की पहली पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के काम में जुटे थे।

दादा धीरूभाई (Dhirubhai Ambani) का सपना था कि रिलायंस हर आम आदमी की कंपनी बने। आज उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए जियो ने महज 10 साल में 15.5 अरब डॉलर का राजस्व और करीब 8 अरब डॉलर की वास्तविक कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है।

ईशा ने अपने भाई आकाश अंबानी की कड़ी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि जियो के पिछले 13 सालों में आकाश शायद ही कभी आधी रात से पहले घर लौटे हों।

कारोबार मेरे लिए पूजा है

रिलायंस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने अपने भाषण से कार्यक्रम में जान फूंक दी। उन्होंने कहा,

"एक्सचेंज में बजने वाली घंटी मेरे लिए मंदिर की घंटी जैसी है, क्योंकि कारोबार मेरे लिए पूजा है।"

अनंत ने ईशा, आकाश और खुद को "तीन शरीर, एक आत्मा" बताते हुए कहा कि उनका एकमात्र संकल्प परिवार के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने दादा के सपनों, दादी के आशीर्वाद, पिता के मार्गदर्शन और मां के संस्कारों को अपनी सफलता की नींव बताया।

अनंत ने उन अनगिनत पलों को याद किया जब जियो ने आम भारतीयों की जिंदगी बदली, चाहे वह वीडियो कॉल पर मां का अपनी बेटी को खाना बनाना सिखाना हो, या सरहद पर तैनात जवान का परिवार से जुड़ना हो। अंत में उन्होंने देश के 53 करोड़ जियो ग्राहकों और पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया विजन का आभार जताया।

यह ऐतिहासिक पल इस बात का प्रमाण बन गया, जो अरबों की संपत्ति और दुनिया भर की शोहरत के बाद भी एक पिता की असली दौलत उसके परिवार के संस्कार और बच्चों की मेहनत होती है।