सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी, एयरटेल-टाटा और अदाणी छूटे पीछे; लिस्ट होते ही मार्केट कैप ₹12515990000000

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:41 AM (IST)

Jio Platforms Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत की, ₹1,358 पर लिस्ट होकर निवेशकों को 21.4% का ...और पढ़ें

जियो प्लेटफॉर्म्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग: मार्केट कैप ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

जियो प्लेटफॉर्म्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग: मार्केट कैप ने तोड़े रिकॉर्ड, बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Jio Platforms Market Cap: शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने तहलका (jio platforms) मचा दिया। इस एक ऐतिहासिक लिस्टिंग से देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की ताकत और उनका साम्राज्य सबसे मजबूत हो गया है।

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की। 1,119 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले जियो का शेयर सीधे 1,358 रुपए (jio platforms share price) के भाव पर लिस्ट हुआ।

यह निवेशकों के लिए 21.4% का शानदार प्रीमियम है। इस जबरदस्त लिस्टिंग के साथ ही जियो का मार्केट कैप ₹12,51,599 करोड़ (jio platforms market cap) पर पहुंच गया है।

टाटा और अदाणी ग्रुप छूटे पीछे

इस भूचाल के साथ ही देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों की रैंकिंग पूरी तरह बदल गई है। मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह टाटा समूह को पीछे छोड़कर देश का नंबर-1 कारोबारी समूह बन गया है। रिलायंस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप अब 28.9 लाख करोड़ रुपए हो गया।

इस रेस में टाटा ग्रुप 25.6 लाख करोड़ रुपए के साथ दूसरे और अदाणी ग्रुप 16.6 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है। अकेले रिलायंस और जियो की संयुक्त मार्केट वैल्यू ही टाटा समूह से ₹3.1 लाख करोड़ (tata group market cap) ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- Jio Platforms IPO Listing: जियो की मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 21% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग; निवेशकों की हो गई मौज

देश की टॉप-2 कंपनियां अंबानी की

अब शेयर बाजार की टॉप-2 सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियां अकेले मुकेश अंबानी (mukesh ambani top 2 companies) के पास हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) करीब 15.93 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ देश की नंबर-1 कंपनी बनी हुई है।

वहीं, 12.51 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के मार्केट कैप के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स ने भारती एयरटेल (12.14 लाख करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। अब जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है।

देश में सबसे ज्यादा 79.8 लाख शेयरहोल्डर्स

जियो के इस सफर से निवेशकों में भारी उत्साह है। देश में सबसे ज्यादा 79.8 लाख शेयरहोल्डर्स इसी कंपनी के पास हैं। मुंबई के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जियो की लिस्टिंग के मौके पर पारंपरिक बेल-रिंगिंग सेरेमनी हुई।

इस खास पल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी भी मौजूद रहे।

लिस्टिंग के मौके पर जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

आज की लिस्टिंग कोई मंजिल नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी शुरुआत है। हम अपने निवेशकों से खुला संवाद रखेंगे। हम अपने हर वादे को निभाएंगे और अपने काम से आपका भरोसा हमेशा जीतेंगे।"

यह भी पढ़ें- दादा धीरूभाई अंबानी की राह पर ईशा-आकाश, दोहराने जा रहे 50 साल पुराना इतिहास; भरी मीटिंग में शुद्ध गुजराती में दी स्पीच