सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस ब्रांड की शर्ट पहने नजर आए MS Dhoni, कीमत ₹72000, जानें कौन है ब्रांड का मालिक

Published: Mon, 14 Jul 2025 11:07 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) हाल ही में पियानो कीज और संगीत के सुरों वाली ...और पढ़ें

अमेरिकी ब्रांड अमीरी की शर्ट पहने नजर आए धोनी
अमेरिकी ब्रांड अमीरी की शर्ट पहने नजर आए धोनी

 नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक शर्ट पहने नजर आए। उनकी शर्ट हाफ स्लीव थी, जिसमें एक आकर्षक कॉलर वाली नेकलाइन और सामने बटन थे। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह था शर्ट का प्लेफुल डिजाइन, जिसमें पियानो कीज और संगीत के सुर थे। उनकी इस शर्ट की कीमत 72000 रु है। बता दें कि एमएस धोनी की नई शर्ट एक फेमस ब्रांड की है, जो भारत का नहीं बल्कि एक विदेशी ब्रांड है। आइए जानते हैं इस ब्रांड के बारे में।

ये भी पढ़ें - Motilal Oswal ने 5 शेयरों पर जताया भरोसा, दी BUY रेटिंग, 3 लाख के बन सकते हैं 4 लाख तक !

तो इस ब्रांड की शर्ट पहने नजर आए MSD

धोनी की जो शर्ट चर्चा में है, वो AMIRI ब्रांड की है। AMIRI एक अमेरिकी फैशन ब्रांड है, जिसके मालिक हैं Mike Amiri। माइक लग्जरी फैशन हाउस AMIRI के फाउंडर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्होंने 2014 में लॉस एंजिल्स में इस ब्रांड की स्थापना की थी।

कई देशों में फैला AMIRI का नेटवर्क

AMIRI ब्रांड दुनिया भर में 160 से ज्यादा रिटेलर्स के पास उपलब्ध है, जिनमें न्यूयॉर्क में बर्गडॉर्फ गुडमैन, बेवर्ली हिल्स में नीमन मार्कस, पेरिस में गैलरीज लाफायेट, लंदन में सेल्फ्रिज और हैरोड्स, दुबई में हार्वे निकोल्स और हांगकांग और चीन में लेन क्रॉफर्ड शामिल हैं।

AMIRI के बेवर्ली हिल्स, न्यूयॉर्क, लास वेगास, मियामी, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा, नई दिल्ली, शंघाई, टोक्यो, नानजिंग और दुबई में फ्लैगशिप स्टोर भी हैं।

महंगा ब्रांड है AMIRI

AMIRI एक लग्जरी और महंगा ब्रांड है। इस ब्रांड की एक सामान्य टी-शर्ट ही 75120 रु की है। AMIRI पुरुषों और महिलाओं के अलावा बच्चों के कपड़े भी बेचता है। कपड़ों के अलावा इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में फुटवियर (जूते, स्लिपर आदि) शामिल हैं। AMIRI ब्रांड के कई जूते 1 लाख रु से अधिक कीमत के हैं।

"शेयर बाजार से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"