Microsoft की सेवाएं दुनिया भर में क्रैश, 15 घंटे बाद भी Outlook और Teams ठप; इंडिगो-अकासा की उड़ानें प्रभावित
Is outlook down today: माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक, टीम्स और माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी प्रमुख सेवाएं वैश्विक स्तर पर 15 घंटे से ...और पढ़ें
-1794558686025_m.webp)
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक टीम्स वैश्विक क्रैश 15 घंटे बाद भी सेवाएं ठप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Microsoft Outlook Outage Status: दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में तकनीकी खराबी से हड़कंप मच गया और दुनिया भर के यूजर्स बार फिर भारी मुसीबत में फंस गए।
माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड और ऑफिस टूल्स बुरी तरह ठप होने से आउटलुक (Outlook), टीम्स (Teams), कोपायलट (Copilot) और माइक्रोसॉफ्ट 365 (Microsoft 365) की कई प्रमुख सेवाएं ठप पड़ी हैं।
हालात इतने खराब हैं कि कंपनी द्वारा समस्या को सुधारने के लिए किए गए तमाम उपाय और बदलाव उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर कॉर्पोरेट कामकाज, सरकारी कार्यालयों और आम नागरिकों की रोजमर्रा की गतिविधियां अस्त-व्यस्त हो गईं हैं।
क्या है पूरा मामला और क्यों आई खराबी?
यह वैश्विक आउटेज 12 नवंबर को शुरू हुआ था, जो शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक यानी करीब 15 घंटे बाद भी जारी रहा। माइक्रोसॉफ्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि सर्विस सुधारने के लिए जो बदलाव किए गए थे, वे मनमुताबिक नतीजे नहीं दे पाए।
कंपनी के मुताबिक, यह समस्या किसी साइबर हमले या मैलिशियस एक्टिविटी (Malicious Activity) की वजह से नहीं है, बल्कि इसके सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तकनीकी खामी है।
कंपनी की शुरुआती जांच में पता चला कि,
यूजर्स को एक्सचेंज ऑनलाइन मेलबॉक्स से कनेक्ट होने में दिक्कत आ रही थी। बुनियादी ढांचे के कुछ हिस्सों पर अत्यधिक लोड देखा गया, जिससे कई सर्वर काम करना बंद कर चुके थे और चालू सर्वर पर ट्रैफिक का दबाव कई गुना बढ़ गया। माइक्रोसॉफ्ट के इंजीनियरों ने प्रभावित सर्वरों को रीस्टार्ट करने, ट्रैफिक-रूटिंग प्रोटोकॉल बदलने और कुछ कनेक्शन्स को प्रतिबंधित करने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही ट्रैफिक लौटा, कई सर्वर फिर से अनुत्तरदायी (Unresponsive) हो गए। सिक्योर कनेक्शन स्थापित करने वाली प्रक्रिया भी पूरी तरह ओवरहेल्म हो चुकी है।"
कितना बड़ा है इस आउटेज का दायरा?
इस तकनीकी व्यवधान का दायरा बेहद व्यापक है। इससे माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई प्रमुख सेवाएं जैसे एक्सचेंज ऑनलाइन, टीम्स, शेयरपॉइंट ऑनलाइन, कोपायलट और डिफेंडर एक्सडीआर (Defender XDR) बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
आउटेज-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म 'डाऊनडिटेक्टर' (Downdetector) पर गुरुवार को आउटलुक की समस्याओं को लेकर करीब 1.30 लाख से 1.40 लाख शिकायतें दर्ज की गईं। दुनिया भर में लोग अपने इनबॉक्स तक पहुंचने, ईमेल भेजने-प्राप्त करने और वर्कप्लेस ऐप्स से जुड़ने में असमर्थ रहे।
इसका असर सरकारी सेवाओं पर भी साफ देखा गया। ऑस्ट्रेलिया के विदेश और व्यापार विभाग ने तत्काल पूछताछ के लिए टेलीफोन चैनलों का रुख करने को कहा,
जबकि कृषि विभाग ने चेतावनी दी कि ईमेल सेवाएं बाधित होने से आयात संबंधी कम्युनिकेशंस पर असर पड़ रहा है। जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव मसानाओ ओजाकी ने भी पुष्टि की कि इस आउटेज से देश का सरकारी आईटी बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है।"
भारतीय एयरलाइंस पर क्या पड़ा असर?
इस ग्लोबल आउटेज का असर इंडियन एविएशन सेक्टर पर भी देखने को मिला है, जहां एयरलाइंस ने एहतियाती कदम उठाए हैं।
Air India: एयरलाइन ने साफ किया है कि उसकी उड़ानें पूरी तरह सामान्य रूप से चल रही हैं और कम्युनिकेशंस चैनल सुरक्षित हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर ईमेल को अस्थायी रूप से रीयूट्रआउट किया गया है ताकि ग्राहकों के मैसेज बिना किसी रुकावट के पहुंचें। वॉयस, एआई और सोशल मीडिया चैनल पूरी तरह काम कर रहे हैं।
We are closely monitoring the ongoing Microsoft outage. Our flight operations remain unaffected, and there is currently no impact on any of our communication channels. To ensure seamless support, we have temporarily rerouted our emails so that every message continues to reach us without interruption, and we are responding to all emails within our usual 24-hour timeline. All channels are functioning as expected: • Voice • AI.g • Social Media • Customer Notifications We remain fully committed to supporting you at every step and will continue to keep a close watch on the situation. #Advisory
— Air India Newsroom (@AirIndia_News) November 13, 2026
IndiGo: इंडिगो की ईमेल सपोर्ट सेवाएं ग्लोबल आउटेज के चलते बाधित हो गई हैं। कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों से ईमेल प्राप्त करने में असमर्थ हो सकती है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे तुरंत मदद के लिए वेबसाइट या ऐप पर मौजूद एआई असिस्टेंट '6E Skai' का इस्तेमाल करें।
Service Advisory Due to a global Microsoft service disruption, our email support services are currently impacted, and we may not be able to receive your emails. All other support channels remain available. For any urgent assistance, please reach out to 6E Skai through our website or mobile app. We regret the inconvenience and appreciate your patience and understanding.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 13, 2026
Akasa Air: आकासा की ईमेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और देरी का सामना कर रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को 24 घंटे उपलब्ध आकासा केयर सेंटर या सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए संपर्क करने की सलाह दी है।
#TravelUpdate: Due to a global Microsoft service disruption, our email support services are currently experiencing delays, and we may be unable to receive your emails. For immediate assistance, please contact our 24/7 Akasa Care Centre at +91 9606 112131 or reach out to us through our social media channels. Our team will be happy to assist you. We regret the inconvenience and appreciate your patience and understanding.
— Akasa Air (@AkasaAir) November 13, 2026
माइक्रोसॉफ्ट का क्या है कहना?
माइक्रोसॉफ्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष चार्ल्स लामाना ने स्पष्ट किया है कि इस आउटेज के पीछे किसी भी तरह की साइबर या मैलिशियस गतिविधि का कोई संकेत नहीं है। कंपनी के इंजीनियर ट्रैफिक मैनेजमेंट के असंतुलन से निपटने के लिए वैकल्पिक कार्यधाराओं (Alternate workstreams) पर काम कर रहे हैं।
हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक सभी सेवाओं की पूरी तरह बहाली के लिए कोई पक्की समयसीमा तय नहीं की है, जिससे वैश्विक बिजनेस जगत और आम यूजर्स की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।