सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lucknow Per Capita Income: यूपी की राजधानी लखनऊ के नवाबों की जेब में कितना पैसा, कानपुर वालों से ज्यादा या कम

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

Lucknow Per Capita Income: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹257,142 रही, जो ...और पढ़ें

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय ₹257142 दर्ज की गई।

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय ₹257142 दर्ज की गई।

HighLights

  1. लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय ₹257,142 दर्ज की गई।

  2. कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹147,443 है।

  3. लखनऊ की जीडीपी कानपुर नगर की जीडीपी से अधिक है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Lucknow Per Capita Income: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह शहर हमेशा से अपनी बहुसांस्कृतिक के लिए जाना जाता रहा है। 18वीं व 19वीं सदी में लखनऊ नवाबों की सत्ता का मुख्य केंद्र रहा है।

आज भी यह शासन, प्रशासन, शिक्षा, व्यापार, एयरोस्पेस, वित्त, फार्मास्यूटिकल्स, तकनीक, डिज़ाइन, संस्कृति, पर्यटन, संगीत और कविता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है। आज हम आपको इस शहर की प्रति व्यक्ति आय बताएंगे और जानेंगे कि क्या इस शहर की पर कैपिटा इनकम कानपुर से ज्यादा है कम। आइए जानते हैं।

कितनी है लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय?

उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग के वित्त वर्ष 2024-25 का डेटा के अनुसार लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 257142 रुपये है। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय 216734 रुपये थी।

यह भी पढ़ें- राम, कृष्ण या फिर शिव नगरी, किस शहर का अमीरी में दबदबा और किसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा?

यानी इसमें 40408 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, अगर लखनऊ की जीडीपी की बात करें तो वित्त वर्ष 2024-25 में इस शहर की जीडीपी 168022.55 करोड़ रुपये है।

लखनऊ की प्रति व्यक्ति आय कानपुर से ज्यादा या कम

लखनऊ से 80 से 90 किलोमीटर दूर और लेदर सिटी के नाम से मशहूर कानपुर की बात करें तो इस कानपुर नगर की प्रति व्यक्ति आय 147443 रुपये है। वहीं, कानपुर देहात की प्रति व्यक्ति आय 97563 रुपये है।

प्रति व्यक्ति आय के मामले में लखनऊ, कानपुर नगर से ज्यादा अमीर है। दोनों शहरों की प्रति व्यक्ति आय में 109,699 रुपये का अंतर है।

जीडीपी के मामले में भी लखनऊ, कानपुर से आगे है। कानपुर नगर की जीडीपी 86177.93 करोड़ रुपये है, जबकि लखनऊ की जीडीपी 168022.55 करोड़ रुपये है। दोनों शहर की जीडीपी में 81,844.62 करोड़ रुपये का अंतर है।

यह भी पढ़ें- Varanasi Per Capita Income: जहां से सांसद हैं PM मोदी वहां की प्रति व्यक्ति आय कितनी, अयोध्या से ज्यादा या कम