सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटक महिंद्रा बैंक का शानदार प्रदर्शन: दूसरी तिमाही में मुनाफा 26% बढ़कर रहा ₹5645 करोड़, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:36 PM (IST)

कोटक महिंद्रा बैंक का जुलाई-सितंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26% बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये रहा, जबकि कुल इनकम 29,426.88 ...और पढ़ें

कोटक बैंक के नतीजे आए

कोटक बैंक के नतीजे आए

HighLights

  1. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26% बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये हुआ

  2. बैंक की कुल इनकम 29,426.88 करोड़ रुपये दर्ज की गई

  3. GNPA 1.04% और NNPA 0.24% के साथ एसेट क्वालिटी सुधरी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। कोटक महिंद्रा बैंक ने 24 अक्टूबर को अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि में 4,468 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5,480 करोड़ रुपये रहा। इस प्राइवेट बैंक ने जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल 29,426.88 करोड़ रुपये की इनकम दर्ज की।

कितना रहा नेट इंटरेस्ट मार्जिन?

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 4.31 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में यह 4.54 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में 4.53 प्रतिशत था। बैंक के अनुसार, NIM में यह कमी मुख्य रूप से FCNR-B डिपॉजिट के कारण आई लिक्विडिटी (नकदी) की अधिकता की वजह से हुई है।

55344 करोड़ के FCNR-B

तिमाही के दौरान, कोटक महिंद्रा बैंक ने कुल 55,344 करोड़ रुपये के फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट बैंक (FCNR-B) डिपॉजिट जुटाए। दूसरी तिमाही के अंत में बैंक का CASA रेशियो 38.2 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 42.5 प्रतिशत था। इसमें गिरावट का मुख्य कारण FCNR-B डिपॉजिट के आने से टर्म डिपॉजिट बेस में हुई बढ़ोतरी है।

नेट एडवांसेज में भी बढ़ोतरी

30 सितंबर 2026 तक नेट एडवांसेज (कुल लोन) सालाना आधार पर (YoY) 25 प्रतिशत बढ़कर 5.77 लाख करोड़ रुपये हो गए, जो 30 सितंबर 2025 को 4.62 लाख करोड़ रुपये थे। दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में औसत कुल डिपॉजिट बढ़कर 6.06 लाख करोड़ रुपये हो गए, जो वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के 5.10 लाख करोड़ रुपये से 19 प्रतिशत अधिक हैं।

बेसल III (Basel III) के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो (Capital Adequacy Ratio) 21.9 प्रतिशत रहा और CET1 रेशियो 21.4 प्रतिशत था। Q2 FY27 (वार्षिक आधार पर) के लिए स्टैंडअलोन रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) 1.92 प्रतिशत रहा।

NPA रेशियो में गिरावट

बैंक की एसेट क्वालिटी मजबूत बनी रही; सितंबर तिमाही में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट रेशियो (GNPA) सुधरकर 1.04 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 1.39 प्रतिशत था। नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट रेशियो (NNPA) 0.24 प्रतिशत रहा, जबकि Q2 FY26 में यह 0.32 प्रतिशत था।

ये भी पढ़ें - भारतीय रसोई का साथी: रथ वनस्पति घी का दिलचस्प इतिहास, डालडा को हराने के लिए हुई थी शुरुआत; फिर ऐसे खोता गया चमक