कोटक महिंद्रा बैंक को मिला नया MD-CEO, अनूप कुमार साहा संभालेंगे कमान; 32 साल से ज्यादा का है एक्सपीरियंस
कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को 1 जनवरी 2027 से तीन साल के लिए अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर ...और पढ़ें

कोटक महिंद्रा बैंक को मिला नया एमडी-सीईओ
HighLights
अनूप कुमार साहा कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD-CEO बने
उनकी नियुक्ति 1 जनवरी 2027 से तीन साल के लिए प्रभावी
साहा के पास बैंकिंग क्षेत्र में 32 से अधिक वर्षों का अनुभव
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ एचडीएफसी बैंक नए एमडी-सीईओ की तलाश में है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को 3 साल के लिए अपने नए एमडी-सीईओ की नियुक्ति कर दी है। कोटक महिंद्रा बैंक ने अनूप कुमार साहा को 1 जनवरी 2027 से तीन साल के लिए नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त किया है।
साहा, जो अभी बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं, के पास 32 साल से ज्यादा का प्रोफेशनल अनुभव है। इसमें से 25 साल उन्होंने बैंकिंग और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल संस्थानों में फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में बिताए हैं।
इससे पहले किन संस्थानों से जुड़े रहे?
साहा जनवरी 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े थे। मार्च 2026 से डायरेक्टर के तौर पर अपनी पिछली भूमिका में, वे पूरे रिटेल बैंक, सरकारी कारोबार, डेटा एनालिटिक्स और मार्केटिंग का काम संभालते थे। साहा ने 2017 से जनवरी 2026 के बीच बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ काम किया, जहाँ उन्होंने कई सीनियर पदों पर काम किया।
उन्होंने प्रेसिडेंट-कंज्यूमर फाइनेंस के तौर पर शुरुआत की, फिर कंज्यूमर, MSME, मार्केटिंग, ऑपरेशन्स और सर्विस और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए डिप्टी CEO बने। इसके बाद वे एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने और फिर अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO रहे।
BFL में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
बजाज फाइनेंस (BFL) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर, साहा ने BFL के पूरे स्टैंडअलोन कारोबार के लिए जिम्मेदार रहे। बैंकिंग में उन्होंने ICICI बैंक लिमिटेड में भी 14 साल बिताए, जहाँ उन्होंने सीनियर पदों पर काम करते हुए रिटेल सिक्योर्ड एसेट्स, बिजनेस इंटेलिजेंस, रिटेल और रूरल कलेक्शन्स और क्रेडिट जैसे डिपार्टमेंट्स का नेतृत्व किया।
शेयर रहेगा फोकस में
इस खबर के बीच आज बैंक का शेयर फोकस में रहेगा। BSE पर कल बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 11.60 रुपये या 2.86 फीसदी की मजबूती के साथ 417.60 रुपये पर बंद हुआ था। बीते एक साल में ये शेयर 1.21 फीसदी चढ़ा है।
ये भी पढ़ें - डालमियानगर का दिलचस्प इतिहास: एक साधु की भविष्यवाणी से मशहूर उद्योगपति बनने वाले आरके डालमिया की कहानी; कैसे हुए बर्बाद?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
