सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन आई तेजी, जानिए कितने बढ़ गए हैं दाम

By Pawan JayaswalEdited By:
Published: Wed, 10 Jun 2020 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 04:42 PM (IST)

Petrol Diesel Price Todayनोएडा में बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 75.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन आई तेजी, जानिए कितने बढ़ गए हैं दाम
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन आई तेजी, जानिए कितने बढ़ गए हैं दाम

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन बुधवार को तेजी आई है। इन चार दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये से अधिक की तेजी आ गई है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई महानगरों में पेट्रोल-डीजल बढ़ी हुई कीमतों में बिक रहा है। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे की तेजी आई है। इससे यह 73.40 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल 45 पैसे की तेजी के साथ 71.62 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Parle-G ने लॉकडाउन के दौरान बनाया रिकॉर्ड, करीब 40 साल में पहली बार बिक्री में आई ऐसी ग्रोथ

आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को पेट्रोल 39 पैसे की बढ़त के साथ 80.40 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 43 पैसे की बढ़त के साथ 70.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। कोलकाता की बात करें, तो यहां बुधवार को पेट्रोल 38 पैसे की बढ़त के साथ 75.36 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 40 पैसे की बढ़त के साथ 67.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल 35 पैसे की बढ़त के साथ 77.43 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 39 पैसे की बढ़त के साथ 70.13 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

वहीं, नोएडा में बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 75.69 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.68 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। गुरुग्राम की बात करें, तो यहां बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 72.86 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 64.90 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उधर बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 77.91 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 70.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: PMVVY Vs POMIS Vs SCSS: जानिए सीनियर सिटीजंस के लिए कौनसी निवेश योजना रहेगी बेहतर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 80.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 72.55 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें, तो यहां  बुधवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 75.59 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.60 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।