सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस शहर में है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, साइज में आगरा और न्यूयॉर्क भी छोटे; ₹190000000000 में तैयार हुआ 'अजूबा'

Published: Sun, 31 May 2026 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2026 08:51 AM (IST)

दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम में स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। यह 780 वर्ग किमी ...और पढ़ें

सऊदी अरब में है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (ये फोटो AI जनरेटेड है)

सऊदी अरब में है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (ये फोटो AI जनरेटेड है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स साइज, यात्री संख्या और उड़ानों की क्षमता के मामले में किसी छोटे शहर से कम नहीं होते। इनमें से कई का क्षेत्रफल हजारों एकड़ में होता फैला है और इनके अंदर कई रनवे, टर्मिनल, मेट्रो लाइन, होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक मौजूद हैं। ये एयरपोर्ट सालाना करोड़ों यात्रियों और लाखों टन कार्गो को संभालते हैं, जिससे ये वैश्विक व्यापार और पर्यटन की रीढ़ बन जाते हैं।
इनका डिजाइन इस तरह होता है कि एक साथ दर्जनों विमान उतर-चढ़ सकें और यात्रियों को कम से कम समय में एक गेट से दूसरे गेट तक पहुंचाया जा सके। तकनीक, ऑटोमेशन और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ये एयरपोर्ट न सिर्फ ट्रांसपोर्टेशन का केंद्र होते हैं, बल्कि देश की आर्थिक ताकत का प्रतीक भी माने जाते हैं। यहां हम आपको आज दुनिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के बारे में बताएंगे।

ये है दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Largest Airport in the World) है। ये एयरपोर्ट सऊदी अरब के दम्माम शहर में मौजूद है। इस एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 780 वर्ग किमी है, जो आगरा से 6 गुना अधिक है। आगरा का क्षेत्रफल 121 वर्ग किमी है। वहीं न्यूयॉर्क का क्षेत्रफल 778.2 वर्ग किमी है।

36.8 वर्ग किमी पर एयरपोर्ट की बिल्डिंग

776 वर्ग किमी में से सिर्फ 36.8 वर्ग किमी पर ही एयरपोर्ट की बिल्डिंग बनी है। मगर बाकी क्षेत्र भी इसी एयरपोर्ट का हिस्सा है, जिस पर कई अन्य चीजें हैं। इनमें एक छह-मंजिला यात्री टर्मिनल, एक विशेष अरामको टर्मिनल, एक आलीशान रॉयल पवेलियन, दो विशाल समानांतर रनवे, और एक विशाल हवाई अड्डा मस्जिद शामिल हैं।

16 साल में हुआ तैयार

ये एयरपोर्ट 1983 में बनना शुरू हुआ और तैयार होने के बाद इसकी ओपनिंग अक्टूबर 1999 में हुई। इसमें दो टर्मिनल और दो ही रनवे हैं। इस एयरपोर्ट को बनाने की लागत 2 अरब डॉलर रही थी, जो आज के हिसाब से 19000 करोड़ रुपये बनते हैं।

कौन संभालता है मैनेजमेंट?

इस एयरपोर्ट का मैनेजमेंट दम्माम एयरपोर्ट्स कंपनी संभालती है। ये एयरपोर्ट सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालता है। गौरतलब है कि एयरपोर्ट में 39,500 वर्ग मीटर की दो मंजिला कार्गो बिल्डिंग 2015 में तैयार की गई थी, जो सालाना 94,000 टन कार्गो संभालती है।

ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी के पास है आम का सबसे बड़ा बाग, प्रदूषण से निकला आइडिया; रिलायंस को बनाया दुनिया का नंबर 1 Mango एक्सपोर्टर