इस नए बिजनेस में एंट्री करेंगे मुकेश अंबानी, टाटा-बजाज और LIC को देंगे टक्कर; 2026 में ही देंगे 'सरप्राइज'
मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) 2026 तक बीमा क्षेत्र में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी ...और पढ़ें

जियो करेगी बीमा सेक्टर में एंट्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
भाषा, नई दिल्ली। बीते कई सालों से मुकेश अंबानी नए-नए बिजनेस में एंट्री करते जा रहे हैं। इसमें टेलीकॉम, रिटेल और एफएमसीजी के अलावा खिलौने, स्नैक्स और फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं। अब उनका प्लान एक और नए सेक्टर में उतरने का है। वे अपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के जरिए अब बीमा सेक्टर में उतरने का प्लान बना रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
कब तक करेगी एंट्री?
जेएफएस इस साल साधारण बीमा और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में उतरने की योजना बना रही है। कंपनी के टॉप ऑफिशियल की तरफ से यह जानकारी दी गयी है। हालांकि कंपनी की बिना गारंटी वाले लोन और टिकाऊ उपभोक्ता सामान (जैसे टीवी, फ्रिज आदि) के लोन मार्केट में तत्काल उतरने की कोई योजना नहीं है।
किस बात का है इंतजार?
जेएफएस के चीफ एग्जीक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर हितेश सेठिया ने कहा कि हम 2026 में बीमा व्यवसाय शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं, बशर्ते कि सभी नियामकीय मंजूरियां मिल जाएं। उन्होंने बताया कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अपनी समान जॉइंट वेंचर साझेदार कंपनी आलियांज के साथ मिलकर साधारण और जीवन बीमा कारोबार क्षेत्र में काम करेगी।
पुनर्बीमा सेक्टर में एंट्री
जेएफएस, जिसने हाल ही में पुनर्बीमा (reinsurance) कारोबार में कदम रखा है, Allianz के साथ मिलकर, सामान्य और जीवन बीमा व्यवसायों के लिए भी फ्रांसीसी कंपनी के साथ साझेदारी करेगी। सेठिया ने कहा कि बीमा कारोबार शुरू करने के लिए कंपनी जरूरी कर्मचारियों की भर्ती और टीम तैयार करने पर काम कर रही है।
किस-किस से होगा मुकाबला?
अगर जेएफएस लाइफ और जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करती है, तो इसका मुकाबले कई बड़े दिग्गजों से होगा। इनमें टाटा, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज और एलआईसी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - Stock Market Outlook: तेल, विदेशी निवेशक और मध्य पूर्व संकट से तय होगी शेयर बाजार की चाल, क्या करें निवेशक?
