सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stock Market Outlook: तेल, विदेशी निवेशक और मध्य पूर्व संकट से तय होगी शेयर बाजार की चाल, क्या करें निवेशक?

Published: Sun, 29 Mar 2026 01:08 PM (IST)

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होगा। ऑटो सेल्स, ...और पढ़ें

शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आईएएनएस, नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Outlook For Next Week) के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष (2026-27) की शुरुआत होगी। वहीं, ऑटो सेल्स, जीएसटी डेटा, कच्चे तेल की कीमत, एफआईआई के रुझान और मध्य पूर्व में तनाव से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी। एक अप्रैल को सभी कंपनियां ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी करेंगी और सरकार जीएसटी संग्रह का डेटा पेश करेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में मांग की स्थिति की जानकारी मिलेगी।

तेल की कीमतों में पर नजर

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमत में बीते एक महीने में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। इस कारण से कच्चे तेल की कीमत पर आगामी हफ्ते में निवेशकों की निगाहें होंगी।
फिलहाल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 105.32 डॉलर प्रति औंस पर है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भी अगले हफ्ते बाजार के लिए अहम होने वाले हैं। बीते करीब छह हफ्तों से एफआईआई शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं।

मध्य पूर्व में जारी तनाव

मध्य पूर्व में जारी तनाव भी एक अहम फैक्टर होगा। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को करीब एक महीना हो चुका है और इसके अंत का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है, जो कि बाजार पर दबाव बनाने का काम कर रहा है। 23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर था। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 757.70 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,097.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 98.60 अंक या 0.63 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,620 पर था।

कौन सा इंडेक्स कितना गिरा?

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.05 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 3.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर थे। निफ्टी रियल्टी 3.77 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.42 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.20 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.08 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 1.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
केवल निफ्टी आईटी 1.17 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.35 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें - IPO News: अगले हफ्ते मिलेगा दो आईपीओ में पैसा लगाने का मौका, कर लें तैयारी; किसका GMP सबसे ज्यादा?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)