सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़, क्यों आई ये नौबत? इसलिए होगा फंड का इस्तेमाल

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Sun, 13 Sep 2026 03:30 PM (IST)

गैर-बैंकिंग ऋणदाता जियो क्रेडिट को दिसंबर तक बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी मिलने की उम्मीद ...और पढ़ें

अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़

अंबानी की कंपनी ले रही अमेरिकी बैंक से ₹18268 करोड़

HighLights

  1. जियो क्रेडिट को बोफा से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी मिलेगी

  2. यह निवेश दिसंबर तक नियामक मंजूरी के बाद पूरा होने की उम्मीद है

  3. पूंजी से एयूएम मौजूदा 30,000 करोड़ से पांच गुना बढ़ सकता है

एजेंसी, नई दिल्ली। गैर-बैंकिंग ऋणदाता जियो क्रेडिट को बैंक ऑफ अमेरिका (बोफा) से 18,268 करोड़ रुपये की पूंजी दिसंबर तक मिलने की उम्मीद है। मूल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूंजी मिलने के बाद जियो क्रेडिट अपनी कारोबारी रणनीति और उत्पाद योजनाओं की फिर से समीक्षा करेगी, ताकि प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में वृद्धि तेज की जा सके।

कारोबार को तेजी से बढ़ाने की जरूरत

बोफा भी कंपनी के कारोबार को तेजी से बढ़ाने की जरूरत से सहमत है। जेएफएस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हितेश सेठिया ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि पूंजी निवेश से जियो क्रेडिट का एयूएम मौजूदा करीब 30,000 करोड़ रुपये से लगभग पांच गुना बढ़ सकता है।

1.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचेगी एयूएम

सेठिया ने स्पष्ट किया कि यह वृद्धि की संभावित गुंजाइश है, कोई समयबद्ध लक्ष्य नहीं। सेठिया ने कहा कि जियो क्रेडिट को एयूएम के 1.5 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचने तक नई पूंजी की जरूरत नहीं होगी।
सेठिया ने कहा कि करीब 50 प्रतिशत से कुछ कम हिस्सेदारी के लिए किया जाने वाला 18,268 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से सभी नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर तक आ जाएगा।

निदेशक मंडल में बदलाव होगा

सेठिया ने बताया कि कि इसके बाद जियो क्रेडिट के निदेशक मंडल में बदलाव होगा। बोफा को दो निदेशक पद, जबकि जेएफएस को भी दो पद मिलेंगे, जिनमें प्रबंध निदेशक एवं सीईओ का पद शामिल होगा। इसके अलावा चार स्वतंत्र निदेशक होंगे।

ये भी पढ़ें - वालचंदनगर का दिलचस्प इतिहास: कॉटन कारोबारी से देश को पहली डिफेंस कंपनी देने वाले सेठ वालचंद की कहानी; ISRO के भी बने खास