ईशा अंबानी का नया ब्यूटी स्ट्रोक! बढ़ती उम्र के असर को थामेगा साउथ कोरिया का ये ब्रांड; कैसे खरीद पाएंगे आप?
रिलायंस रिटेल के टीरा ने दक्षिण कोरियाई डर्मो-कॉस्मेटिक ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी भारतीय ग्राहकों ...और पढ़ें

ईशा अंबानी का नया ब्यूटी स्ट्रोक!
HighLights
टीरा ने दक्षिण कोरियाई ब्रांड डॉ. मेलाक्सिन से की साझेदारी
भारतीय ग्राहकों को मिलेंगे साइंस-बेस्ड स्किनकेयर उत्पाद
ईशा अंबानी के नेतृत्व में टीरा का ग्लोबल ब्रांड विस्तार
नई दिल्ली। रिलायंस रिटेल, जिसकी कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani News) के पास है, के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रिटेल सेल्स प्लेटफॉर्म टीरा ने दक्षिण कोरिया के ‘डर्मो-कॉस्मेटिक’ ब्रांड डॉ मेलाक्सिन के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी का मकसद डॉ मेलाक्सिन के उत्पादों को ऑनलाइन और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।
दोनों पक्षों के संयुक्त बयान के अनुसार, यह टीरा का ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड के अपने प्रोडक्ट रेंज को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। बयान के अनुसार, डॉ. मेलैक्सिन अपनी साइंस-बेस्ड स्किनकेयर तकनीक और ‘स्लो एजिंग’ के कंसेप्ट के लिए जानी जाती है।
अमेरिका, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में फेमस
डॉ मेलाक्सिन के प्रोडक्ट पिगमेंटेशन, आंखों के नीचे उम्र के असर और त्वचा की कसावट कम होने जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। यह ब्रांड अमेरिका, जापान और दक्षिण पूर्व एशिया में लोकप्रिय है। यह अमेरिका और ब्रिटेन दोनों जगहों पर टिकटॉक शॉप पर लोकप्रिय के-ब्रांड बनकर उभरा है।
भारतीय कंज्यूमर्स की जरूरतों के अनुरूप हैं प्रोडक्ट्स
डॉ. मेलाक्सिन की सीईओ यू क्यांग ह्वा ने कहा, ‘‘भारतीय कंज्यूमर अब प्रभावी और साइंस-बेस्ड स्किनकेयर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। पिगमेंटेशन, स्किन टेक्सचर और त्वचा की कसावट जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर डेवलप किए गए कंपनी के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप हैं और टीरा के साथ साझेदारी के जरिये उन्हें भारत में पेश करते हुए कंपनी उत्साहित है।’’
टीरा का खास फोकस
टीरा ने कहा कि इस साझेदारी के साथ वह भारतीय ग्राहकों तक दुनिया के भरोसेमंद और प्रीमियम सौंदर्य ब्रांड पहुंचाने की अपनी रणनीति को और मजबूत कर रही है। Tira, रिलायंस रिटेल का लॉन्च किया गया एक ओमनीचैनल ब्यूटी और पर्सनल केयर रिटेल प्लेटफॉर्म है।
ईशा अंबानी की देखरेख में शुरू किए गए इस प्लेटफॉर्म पर मेकअप, स्किनकेयर और फ्रैग्रेंस (खुशबू) से जुड़े ग्लोबल और घरेलू ब्रांड्स का खास कलेक्शन मिलता है। इस ब्रांड के फिजिकल स्टोर और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, दोनों ही मौजूद हैं।
