सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Is Today Bank Closed: क्या आज बैंक बंद हैं, चेक करें आपके शहर में खुले हैं या नहीं

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:07 AM (IST)

Is Today Bank Closed: आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे, पहला शनिवार है।

आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे, पहला शनिवार है।

HighLights

  1. आज 3 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे, पहला शनिवार है।

  2. पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले, दूसरे-चौथे को बंद।

  3. डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे यूपीआई, एटीएम हमेशा उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Is Today Bank closed: शुक्रवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के चलते पूरे भारत में बैंक बंद थे। लेकिन आज शनिवार 3 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या फिर नहीं, इसे लेकर लोगो के मन में कन्फ्यूजन है। अगर आप भी आज बैंक ब्रांच जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको पहले यह जान लेना चाहिए कि आज बैंक की ब्रांज खुली रहेगी या नहीं।

क्योंकि भारत में में शनिवार को लेकर बैंक ब्रांच खुलने या फिर बंद (Bank Open Or Closed) होने के अलग-अलग नियम हैं। आइए जानते हैं कि आज 3 अक्टूबर को बैंक बंद हैं या फिर खुले।

क्या आज बैंक बंद हैं? Is Today Bank closed

आज यानी शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में बैंक खुले रहेंगे। दरअसल, आज महीने का पहला शनिवार है। महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। हालांकि, अगर कोई त्यौहार पड़ जाए तो उस दिन छुट्टी भी रह सकती है। लेकिन आमतौर पर भारत में पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक आमतौर पर पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। हालांकि, शाखाएं दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहती हैं। इसलिए, 3 अक्टूबर बैंकों के लिए एक नियमित कार्य दिवस है।

शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं। इनमें यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और आईएमपीएस शामिल हैं।

अक्टूबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक

अक्टूबर में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार को छोड़कर बैंक कई त्यौहार और जयंती के दिन भी बंद रहेंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक बंद थे। अब आगे कब-कब बंद रहेंगे, इसकी डिटेल नीचे दी गई है।

  • महालया अमावस्या-10 अक्टूबर
  • महा सप्तमी-17 अक्टूबर
  • दशहरा (महाष्टमी)/महा नवमी/अयुथ पूजा/दुर्गा पूजा/विजया दशमी/दुर्गा अष्टमी-19 अक्टूबर
  • दशहरा/दशहरा (विजया दशमी) (आसो सुद-10)/महानवमी, आयुधपूजा/दुर्गा पूजा-20 अक्टूबर
  • विजया दशमी/दुर्गा पूजा (दसवीं)-21 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (दसवीं)-22 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (दसाईं)- 23 अक्टूबर
  • लक्ष्मी पूजा/परिग्रहण दिवस/महर्षि वाल्मिकी जयंती- 26 अक्टूबर
  • करवा चौथ- 29 अक्टूबर
  • सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन - 31 अक्टूबर

यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर 1 अक्टूबर से कितनी मिलेगी ब्याज दर, सरकार ने की घोषणा