क्या दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus बंद होने वाली है? भारत के CEO रॉबिन लियू ने भी दिया इस्तीफा
वनप्लस के कई प्रमुख वैश्विक बाजारों में परिचालन बंद करने की अटकलें तेज हो गई हैं। कंपनी के भारत सीईओ ...और पढ़ें

HighLights
वनप्लस कई वैश्विक बाजारों में परिचालन बंद कर सकता है।
भारत के सीईओ रॉबिन लियू ने कंपनी से इस्तीफा दिया।
कंपनी भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन पर ध्यान केंद्रित करेगी।
नई दिल्ली। वनप्लस (OnePlus) को लेकर एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी दुनिया के कई प्रमुख बाजारों में अपना कामकाज बंद करने की तैयारी कर रही है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में भारत के सीईओ रॉबिन लियू ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है, जिससे इन अटकलों को और अधिक बल मिला है।
यूरोप, यूके और अमेरिका में कामकाज बंद होने की अटकलें
जाने-माने इंटरनेट टिपस्टर योगेश बरार ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट (जिसे अब डिलीट कर दिया गया है) में दावा किया था कि OnePlus चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना ऑपरेशन बंद करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: TATA- मुकेश अंबानी ने कर्ज में डूबी इन कंपनियों की बदली किस्मत, कभी 'रद्दी भाव' खरीदीं अब अरबों की कमाई
चीन और भारत पर फोकस
इस शटडाउन का असर चीन के बिजनेस पर नहीं पड़ेगा। वहीं, भारतीय बाजार में कंपनी अब मुख्य रूप से अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पर फोकस करेगी।
टिपस्टर के मुताबिक, यह अमेरिका, यूके और यूरोपीय संघ (EU) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह शटडाउन अप्रैल 2026 से शुरू हो सकता है। खबर है कि कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी है और कई लोगों को सेवरेंस पैकेज (मुआवजा) भी दिया जा चुका है।
भारत के सीईओ रॉबिन लियू का इस्तीफा
इन अफवाहों के बीच मंगलवार को वनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू (Robin Liu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने बताया कि वह "अपने निजी पैशन को आगे बढ़ाने" के लिए कंपनी छोड़ रहे हैं।
- रॉबिन लियू 2018 में वनप्लस से जुड़े थे और 2024 में उन्हें वनप्लस इंडिया का सीईओ बनाया गया था।
- उनका आखिरी कार्य दिवस 31 मार्च बताया जा रहा है और वह पहले ही चीन वापस लौट चुके हैं।
- हालांकि, वनप्लस ने स्पष्ट किया है कि भारत में कंपनी का कामकाज स्थानीय रणनीति के तहत सामान्य रूप से जारी रहेगा।
कई फ्लैगशिप फोन्स के रद्द होने की संभावना
हाल ही में कंपनी ने भारत में अपना फ्लैगशिप फोन OnePlus 15 (नवंबर 2025) और उसके बाद OnePlus 15R व OnePlus Pad Go 2 (दिसंबर 2025) लॉन्च किए थे। लेकिन अब ऐसी अटकलें हैं कि ओप्पो (Oppo) के इस सब-ब्रांड ने अपने आगामी फोल्डेबल फोन OnePlus Open 2 और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15s के लॉन्च प्लान को रद्द कर दिया है।
गिरता मार्केट शेयर और घटती बिक्री
स्मार्टफोन बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा और हाल ही में हुई मेमोरी चिप की कमी ने वनप्लस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कंपनी लगातार अपने मार्केट शेयर को लेकर संघर्ष कर रही है। साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के अनुसार, 2025 में वनप्लस की शिपमेंट में 32% की गिरावट दर्ज की गई। IDC के अनुमानों के मुताबिक, 2025 में सालाना आधार (YoY) पर कंपनी की शिपमेंट 38.8% तक गिर गई है।
भारत में नॉर्ड 6 (Nord 6) की लॉन्चिंग
इन सभी चुनौतियों और ग्लोबल मार्केट्स में अनिश्चितता के बावजूद, कंपनी ने घोषणा की है कि वह अगले महीने भारत में अपनी लोकप्रिय नॉर्ड सीरीज का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च करेगी। यह इस बात का संकेत है कि भारत में मिड-रेंज बाजार कंपनी के लिए अभी भी बहुत महत्वपूर्ण है।
