सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी सिर्फ केबिन बैग लेकर सफर करते हैं? तो Indigo का यह नया डिस्काउंट ऑफर कराएगा आपकी भारी बचत!

Published: Wed, 01 Jul 2026 01:52 PM (IST)

Indigo: इंडिगो ने बिना चेक-इन बैगेज वाले यात्रियों के लिए 'लाइट' किराया शुरू किया है, जिससे टिकट ₹400 तक सस्ती मिलेगी। 

Indigo यात्रियों के लिए खुशखबरी!

Indigo यात्रियों के लिए खुशखबरी! 

HighLights

  1. इंडिगो ने बिना चेक-इन बैगेज 'लाइट' किराया पेश किया।

  2. यह नया किराया सामान्य से ₹400 तक सस्ता होगा।

  3. एयर इंडिया ने भी बेस किराए से मुफ्त भोजन हटाया।

नई दिल्ली: देश में बढ़ते हवाई किरायों के बीच एयरलाइंस अब यात्रियों को रास्ता देने के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में IndiGo और Air India ने अपने बेस किराए को रास्ता बनाने के लिए सेवाओं को अनबंडल करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ने के कारण फ्लाइट टिकट महंगे हो गए थे, जिससे लोग ट्रेन और सड़क यात्रा को प्राथमिकता देने लगे थे।

IndiGo का नया दांव

लो कॉस्ट एयरलाइन IndiGo ने अब ऐसा किराया शुरू किया है जिसमें चेन-इन बैगेज शामिल नहीं होगा। यानी जो यात्री सिर्फ केबिन बैग के साथ सफर करते हैं, उन्हें टिकट सस्सी मिलेगी। यह नया "लाइट" या बेसिक किराया खासतौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो हल्के सामान के साथ यात्रा करते हैं और अतिरिक्त सुविधा के लिए पैसा नहीं देना चाहते।

बिना चेक इन बैगेज के सस्ती टिकट

IndiGo के नए किराए में यात्रियों को केवल 7 किलो तक का केबिन बैगेज ले जाने की अनुमति होगी। अगर कोई यात्री चेक-इन बैग जोड़ना चाहता है, तो उसे इसके लिए अलग से शुल्क देना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया “नो चेक-इन बैगेज” किराया सामान्य किराए की तुलना में करीब ₹400 तक सस्ता हो सकता है। यानी जो यात्री हल्के सामान के साथ सफर करते हैं, उनके लिए यह बड़ा फायदा है कि कम किराया और जरूरत के हिसाब से सेवाएं चुनने की आजादी मिलेगी।

Air India ने भी बदला गेम

IndiGo के इस कदम से पहले Air India ने भी एक बड़ा बदलाव किया था। फुल-सर्विस एयरलाइन होते हुए भी उसने ऐसे बेस किराए पेश किए हैं जिनमें फ्री इन-फ्लाइट मील शामिल नहीं होगा। इसका मकसद भी वही है टिकट सस्ती करना और उन यात्रियों को विकल्प देना जो सिर्फ यात्रा करना चाहते हैं।

चेक-इन बैगेज जोड़ने पर कितना खर्च?

अगर यात्री बाद में चेक-इन बैगेज जोड़ते हैं, तो उन्हें अलग से भुगतान करना होगा।

* प्री-बुक करने पर चार्ज कम रखा गया है
* एयरपोर्ट पर जोड़ने पर शुल्क ज्यादा देना पड़ सकता है

हालांकि सटीक कीमत रूट और समय के हिसाब से बदल सकती है, लेकिन आम तौर पर यह ₹500 या उससे अधिक तक जा सकती है, जो बेस फेयर की बचत को खत्म भी कर सकती है।

क्यों बदल रहा है एविएशन सेक्टर?

एयरलाइंस पर बढ़ते खर्च खासतौर पर फ्यूल और ऑपरेशनल कॉस्ट ने टिकट की कीमतों को ऊपर धकेला है। ऐसे में कंपनियां “Pay for what you use” मॉडल अपना रही हैं, जहां बैगेज अलग, खाना अलग, सीट चयन अलग है। इससे बेस टिकट सस्ता दिखता है और यात्री अपनी जरूरत के अनुसार खर्च तय कर सकते हैं।


यात्रियों के लिए क्या है इसका मतलब?

अब फ्लाइट टिकट पूरी तरह कस्टमाइज्ड हो रही है। अगर आप सिर्फ केबिन बैग के साथ सफर करते हैं, तो सस्ता टिकट मिलेगा। लेकिन जैसे ही आप बैगेज, खाना या सीट चुनते हैं, कुल खर्च बढ़ सकता है। यानी अब सस्ती फ्लाइट का असली फायदा वही उठा पाएंगे, जो “लाइट ट्रैवल” करते हैं।

यह भी पढ़ें: नेचुरल गैस पर ग्लोबल टेंशन के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, जापान से LNG डील पक्की; अब कतर के भरोसे नहीं रहेगा भारत!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।