सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेचुरल गैस पर ग्लोबल टेंशन के बीच सरकार की बड़ी तैयारी, जापान से LNG डील पक्की; अब कतर के भरोसे नहीं रहेगा भारत!

Published: Wed, 01 Jul 2026 12:22 PM (IST)

LNG Supply: भारत और जापान वैश्विक अनिश्चितता के बीच LNG आपूर्ति और भंडारण के लिए एक रणनीतिक समझौते पर सहमत हुए हैं। यह समझौता भविष्य के ऊर्जा संकट से बचने और दोनों देशों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

गैस पर ग्लोबल टेंशन के बीच भारत-जापान का बड़ा दांव!

गैस पर ग्लोबल टेंशन के बीच भारत-जापान का बड़ा दांव!

HighLights

  1. भारत और जापान LNG आपूर्ति पर मिलकर काम करेंगे।

  2. दोनों देश गैस के भंडारण पर सहयोग बढ़ाएंगे।

  3. यह समझौता ऊर्जा संकट से बचने में सहायक होगा।

नई दिल्ली: ग्लोबल स्तर पर LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) की सप्लाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत और जापान एक बड़ा और रणनीतिक कदम उठाने जा रहे हैं। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और जापान की पीएम सनेई ताकाइची (Japan PM Sanae Takaichi) की अहम बैठक में दोनों देशों के बीच LNG की सप्लाई और स्टोरेज (LNG Supply and storage) को लेकर महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बन रही है। यह कदम सिर्फ आज की जरूरत नहीं बल्कि भविष्य में संभावित ऊर्जा संकट (Energy Crisis) से बचने की तैयारी है।

कैसे काम करेगा यह प्लान?

इस प्रस्तावित डील के तहत भारत (India) और जापान (Japan) LNG सप्लाई को सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। दोनों देश गैस के भंडारण (gas storage) यानी स्टॉकपाइलिंग (Stockpiling) पर सहयोग बढ़ाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद की जा सके। इसके साथ ही एक जॉइंट मैकेनिज्म या टास्क फोर्स बनाने की भी योजना है, जो संकट के समय सप्लाई मैनेजमेंट और वितरण को संभालेगी। आसान शब्दों में समझें तो यह समझौता एक तरह का बैकअप सिस्टम होगा, जिससे अचानक सप्लाई रुकने की स्थिति में दोनों देशों की ऊर्जा जरूरतें प्रभावित न हों।

ग्लोबल सप्लाई पर दबाव

पिछले कुछ समय में दुनिया भर में गैस सप्लाई चेन कई कारणों से प्रभावित हुई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव (Middle-east Tension), भू-राजनीतिक हालात (Geo-political Issue) और लॉजिस्टिक बाधाओं (Logistical constraints) ने LNG का उपलब्धता को अनिश्चित बना दिया है। भारत अपनी ऊर्जा (Energy) जरूरतों के लिए बड़े पैमाने पर LNG आयात (LNG Import) करता है, वहीं जापान भी दुनिया के सबसे बड़े LNG आयातकों में शामिल है। ऐसे में दोनों देशों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता बन गई है, और यही वजह है कि यह साझेदारी अहम मानी जा रही है।

सिर्फ LNG नहीं, कई सेक्टर में गहरी होगी साझेदारी

मोदी-ताकाइची समिट सिर्फ गैस समझौते तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई अन्य क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने की तैयारी है। दोनों देश क्लीन एनर्जी (Clean Energy), क्रिटिकल मिनरल्स (Critical Minerals), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर (Technology and Infrastructure) जैसे सेक्टर में साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और निवेश बढ़ाने पर भी चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि इस समिट के दौरान कई सरकारी समझौतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी कंपनियों के बीच भी करार हो सकते हैं।

आम आदमी पर इसका क्या होगा असर?

इस समझौते का फायदा सीधे तौर पर आम लोगों तक भी पहुंच सकता है। LNG सप्लाई स्थिर रहने से गैस और बिजली की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी की खतरा कम होगा। इंडस्ट्री को लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी, जिससे उत्पादन प्रभावित नहीं होगा और आर्थिक गतिविधियां सुचारू रहेंगी। लंबे समय में यह डील ऊर्जा को सस्ता और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम सबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ₹400 तक दिहाड़ी, 125 दिन रोजगार की गारंटी! 1 जुलाई से लागू हुआ नया कानून; बदलेगी गांवों की किस्मत!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।