सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indigo CEO Resigns: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, एमडी राहुल भाटिया को मिला अंतरिम प्रभार

Published: Tue, 10 Mar 2026 06:36 PM (IST)

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने व्यक्तिगत कारणों के चलते तत्काल प्रभाव से इस्तीफा (Indigo CEO Resigns) दे दिया है ...और पढ़ें

इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, फाउंडर राहुल भाटिया ने फिर संभाली कमान

इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स का इस्तीफा, फाउंडर राहुल भाटिया ने फिर संभाली कमान

HighLights

  1. इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स ने इस्तीफा दिया।

  2. व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ा।

  3. राहुल भाटिया को मिला अंतरिम प्रभार।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज एयर लाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, पीटर एल्बर्स (Indigo CEO Pieter Elbers resign) ने कंपनी में आए ऑपरेशनल संकट के 3 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल, एमडी राहुल भाटिया को कंपनी के कामकाज का अंतरिम प्रभार सौंपा गया है। इंडिगो ने स्टॉक एक्सचेंज को दी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। पिछले साल दिसंबर में इंडिगो एयरलाइन को सैंकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल करने से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिससे देशभर में कम से कम तीन लाख यात्री बुरी तरह प्रभावित हुए थे। 

सितंबर 2022 में इंडिगो की कमान संभालने वाले पीटर एल्बर्स पिछले साल दिसंबर में हुए फ्लाइट संकट के बाद से लगातार दबाव में थे। क्योंकि, इस ऑपरेशनल क्राइसिस से कंपनी की साख को काफी नुकसान पहुंचा था। इस संकट को लेकर विमानन नियामक DGCA ने इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई भी की थी।

'नोटिस पीरियड माफ करें...'

एल्बर्स ने बोर्ड को लिखे एक लेटर में कहा, "हमारी बातचीत के अनुसार, पर्सनल कारणों से, मैं आज से इंडिगो के CEO के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि नोटिस पीरियड माफ कर दिया जाए।"

इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया तब तक मैनेजमेंट का काम संभालेंगे जब तक कंपनी नए लीडर के आने की घोषणा नहीं कर देती।

राहुल भाटिया संभालेंगे कंपनी की कमान

Indigo ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आज, यानी 10 मार्च, 2026 को हुई अपनी मीटिंग में, अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मिस्टर पीटर एल्बर्स के इस्तीफे पर गौर किया। वह 10 मार्च, 2026 को कंपनी की सेवाओं से कार्यमुक्त हो जाएंगे। मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर राहुल भाटिया, कुछ समय के लिए कंपनी के काम का मैनेजमेंट संभालेंगे।"

यह भी पढ़ें- सस्ते में फ्लाइट की सैर कराने वाले IndiGo के राहुल भाटिया की भागी नेट वर्थ, पहुंची ₹88 हजार करोड़ के पार

बोर्ड के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा, "राहुल एयरलाइन के मैनेजमेंट का काम संभालने के लिए वापस आए हैं ताकि कंपनी का कल्चर मजबूत हो सके, ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मजबूत किया जा सके और अपने कस्टमर्स को देखभाल, भरोसे और प्रोफेशनलिज्म की बेहतरीन सर्विस देने का अपना कमिटमेंट और मजबूत किया जा सके।"

Source- BSE

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।