ये हैं भारत के सबस बड़े ट्रक कारोबारी, उधार के पैसों से खरीदा पहला ट्रक और खुद चलाया; आज 5000 ट्रकों के मालिक
विजय संकेश्वर, जिन्हें भारत का 'ट्रकिंग किंग' कहा जाता है, ने उधार के पैसों से एक ट्रक खरीदकर VRL लॉजिस्टिक्स ...और पढ़ें

HighLights
विजय संकेश्वर को भारत का 'ट्रकिंग किंग' कहा जाता है।
उन्होंने 1976 में एक ट्रक से VRL लॉजिस्टिक्स शुरू की।
आज VRL के पास 5000 से अधिक ट्रकों का बेड़ा है।
नई दिल्ली। भारत में ऐसे कई कारोबारी हैं जिन्हें अपने धंधे का किंग कहा जाता है। इसी कड़ी में नाम आता है विजय संकेश्वर, जिन्हें भारत का ट्रकिंग किंग कहा जाता है। हालांकि, इस शख्सियत के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं, लेकिन इनकी सफलता के किस्सों की चर्चा खूब होती है। उधार के पैसों से एक ट्रक खरीदने वाले विजय संकेश्वर ने ट्रकों की लाइन लगा दी।
विजय संकेश्वर लॉजिस्टिक कंपनी वीआरएल लॉजिस्टिक (VRL Logistics) के मालिक हैं। भले ही आप विजय संकेश्वर के बारे में नहीं जानते होंगे लेकिन वीआरएल लॉजिस्टिक्स का नाम सुना होगा और इसके ट्रक भी सड़क पर देखे होंगे। दरअसल, यह भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है,जिसके पास 5000 से ज्यादा ट्रकों का बेड़ा है।
पुश्तैनी बिजनेस छोड़ा
विजय संकेश्वर का परिवार, प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार करता था लेकिन उन्होंने फैमिली बिजनेस से कुछ अलग करने के बारे में सोचा। महज 26 साल की उम्र में 1976 में उन्होंने अपने परिवार का प्रिंटिंग प्रेस छोड़ दिया, और दोस्तों से लगभग 1.20 लाख रुपये उधार लिए और एक ट्रक खरीद लिया और वीआरएल लॉजिस्टिक की नींव रख दी। हालांकि, शुरुआत में आसान नहीं रही और उन्हें बिजनेस स्थापित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता गया और वे आगे बढ़ते रहे। 1976 में उन्होंने गदग में एक ट्रक के साथ 'विजय ट्रांसपोर्ट' की शुरुआत की।
31 मार्च 1983 को, यह बिजनेस 'विजयानंद रोडलाइन्स प्राइवेट लिमिटेड' बन गया। इसके पास अपने आठ ट्रक थे। 1990 तक कंपनी के पास 117 वाहन थे और इसका टर्नओवर लगभग ₹4 करोड़ था। 1992 में इसने कर्नाटक में कूरियर सेवा शुरू की। सालों तक काम करने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई और 1994 तक उनके पास 150 ट्रक हो गए।
विरोध में रहा परिवार
70 के दशक में ट्रक कारोबार को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता था। उनके परिवार और मिलने वाले सम्मानित लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। उनके माता-पिता और पत्नी चाहते थे कि वह वापस आकर परिवार का प्रेस (प्रिंटिंग प्रेस) संभाल लें। लेकिन, विजय संकेश्वर नहीं माने और ट्रकिंग बिजनेस में बने रहे और अपने इरादों का लोहा मनवाकर माना।
ये भी पढ़ें - 146 खेपों को रिजेक्ट करने वाले चीन पर EU का शिकंजा! GMO वाली खेपों पर लगाया बैन, भारत को मिला फायदा
क्यों फेमस है VRL Logistics?
वीआरएल लॉजिस्टिक, देश की दिग्गज लॉजिस्टिक कंपनी है। कंपनी का दावा है कि उससे ज्यादा कमर्शियल वाहन भारत में किसी और लॉजिस्टिक कंपनी के पास नहीं है। एक ट्रक से शुरू हुआ वीआरएल लॉजिस्टिक्स के कमर्शियल वाहनों की संख्या 5000 तक पहुंच चुकी है। यह कंपनी, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है और इसका मार्केट कैप 6000 करोड़ के करीब है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।