सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द रफ्तार पकड़ेगी इकोनॉमी: राजन

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 07:29 PM (IST)Updated: Tue, 06 May 2014 07:28 PM (IST)

भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] के गवर्नर रघुराम राजन ने उम्मीद जताई कि देश की विकास दर जल्द 5 प्रतिशत का स्तर पार कर जाएगी।

News Article Hero Image

ऑक्सफोर्ड। भारतीय रिजर्व बैंक [आरबीआई] के गवर्नर रघुराम राजन ने उम्मीद जताई कि देश की विकास दर जल्द 5 प्रतिशत का स्तर पार कर जाएगी।

राजन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विशेष बातचीत के मौके पर कहा कि आर्थिक विकास दर 5 प्रतिशत के पूर्व स्तर पर ही है। निकट भविष्य में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। राजन ने यह भी कहा कि विकास दर पूरी तरह मुद्रास्फीति यानी महंगाई पर नियंत्रण से जुड़ी है।

राजन ने कहा, 'मैंने हमेशा इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना और महंगाई पर नियंत्रण एक दूसरे के विपरीत नहीं है। महंगाई, तेज विकास दर के रास्ते आ रही है।' राजन ने स्विट्जरलैंड जाते हुए ऑक्सफोर्ड यूनियन सोसायटी [ओयूएस] के सदस्य छात्रों से मुलाकात की। वे स्विट्जरलैंड में 11 और 12 मई को बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट्स [बीआईएस] के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने जोर दिया कि उनकी छात्रों से हुई बातचीत को अनाधिकारिक [ऑफ द रिकॉर्ड] माना जाए। वह किसी भी राजनीतिक मसले पर बात नहीं करेंगे क्योंकि 16 मई को आम चुनाव के नतीजे आने के बाद ही हालात स्पष्ट होंगे। छात्रों से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बातचीत करते हुए राजन ने भरोसा जताया कि जो भी सरकार सत्ता में आएगी वह विकास को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ करेगी।

मेरी बराबरी के लिए चिदंबरम को लेना होगा दूसरा जन्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।