यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेरी बराबरी के लिए चिदंबरम को लेना होगा दूसरा जन्म
अर्थव्यवस्था को अब तक के सबसे बड़े संकट के दौर में बताते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर तीखा हमला किया है। चिदंबरम के रिकॉर्ड को बेहद खराब बताते हुए सिन्हा ने कहा कि वे दूसरा जन्म लेकर ही मेरी बराबरी कर सकते हैं। सिन्हा के मुताबिक, भाजपा कर व्यवस्था को आसान बनाने और डीटीसी व जीएसटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था को अब तक के सबसे बड़े संकट के दौर में बताते हुए भारतीय जनता पार्टी नेता यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर तीखा हमला किया है। चिदंबरम के रिकॉर्ड को बेहद खराब बताते हुए सिन्हा ने कहा कि वे दूसरा जन्म लेकर ही मेरी बराबरी कर सकते हैं। सिन्हा के मुताबिक, भाजपा कर व्यवस्था को आसान बनाने और डीटीसी व जीएसटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राजग के शासनकाल में वित्त मंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार अर्थव्यवस्था को अब तक की सबसे बदतर स्थिति में छोड़कर जा रही है। आर्थिक हालात वर्ष 1991 और 1998 से भी बुरे हैं। नई सरकार के लिए मौजूदा स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण होगी। राजकोषीय घाटे को 4.6 फीसद तक लाने के लिए सही तस्वीर पेश नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चिदंबरम ने टैक्स टैरररिज्म के दौर को वापस ला दिया है।
यशवंत ने कहा कि खर्च में बिना सोचे-समझे भारी कटौती की गई है। करदाताओं से एडवांस टैक्स मांगने के मामले में प्रशासन फिरौती वसूल करने वाला बन गया है। चिदंबरम ने सिन्हा को अब तक का सबसे खराब वित्त मंत्री बताया था। इसके जवाब में सिन्हा ने कहा, 'वित्त मंत्रालय में मेरे आर्थिक रिकॉर्डो की बराबरी करने के लिए चिदंबरम को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।' भाजप के सत्ता में आने पर टैक्स व्यवस्था को आसान बनाने की प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्यों की सहमति से डायरेक्ट टैक्स कोड [डीटीसी] औैर वस्तु और सेवा कर [जीएसटी] को लागू किया जाएगा।