सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rupee vs Dollar: रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर! डॉलर के मुकाबले 92.45 तक टूटा, तेल संकट के बीच क्यों बढ़ा दबाव?

Published: Fri, 13 Mar 2026 06:36 PM (IST)

Rupee vs Dollar Today: रुपया डॉलर के मुकाबले 92.45 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। पश्चिम एशिया में ...और पढ़ें

Rupee vs Dollar: रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर! डॉलर के मुकाबले 92.45 तक टूटा, तेल संकट के बीच क्यों बढ़ा दबाव?

Rupee vs Dollar: रुपया रिकॉर्ड गिरावट पर! डॉलर के मुकाबले 92.45 तक टूटा, तेल संकट के बीच क्यों बढ़ा दबाव?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| डॉलर के मुकाबले रुपया फिर बुरी तरह फिसल (Indian rupee record low) गया है और शुक्रवार को 20 पैसे टूटकर 92.45 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर (rupee at 92.45) बंद हुआ।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की तेज कीमतें और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने भारतीय मुद्रा पर जबरदस्त दबाव बना दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.33 प्रति डॉलर पर खुला था। कारोबार के दौरान यह और कमजोर होकर 92.47 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। आखिर में रुपया 92.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले गुरुवार को भी रुपया 24 पैसे टूटकर 92.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कच्चे तेल और युद्ध ने बढ़ाया दबाव

विश्लेषकों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव (West Asia conflict rupee impact) और तेल आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता ने बाजार का माहौल बिगाड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है।

इसी बीच इराकी समुद्री इलाके में तेल टैंकरों पर हमले की खबरों ने आपूर्ति को लेकर डर और बढ़ा दिया। इन घटनाओं के बाद इराक ने अपने कुछ तेल टर्मिनलों का संचालन रोक दिया, जिससे वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ी।

ऊर्जा बाजार में तनाव को देखते हुए इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने आपातकालीन भंडार से 400 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा भी की है, जो अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त रिलीज मानी जा रही है।

डॉलर मजबूत, विदेशी निवेशकों की बिकवाली

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के मुताबिक घरेलू बाजारों की कमजोरी और डॉलर की मजबूती ने रुपये को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा दिया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर इंडेक्स 0.43% बढ़कर 100.17 पर पहुंच गया।

साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

यह भी पढ़ें- India US Trade Deal पर युद्ध के बीच बड़ा अपडेट, नई जांच के चलते भारत टाल सकता है व्यापार समझौता

शेयर बाजार में भी भारी गिरावट

  • रुपये की कमजोरी के साथ शेयर बाजार भी दबाव में दिखा
  • सेंसेक्स 1,470.50 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ
  • निफ्टी 488.05 अंक टूटकर 23,151.10 पर आ गया

केडिया एडवाइजरी का कहना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहीं और वैश्विक तनाव बना रहा, तो रुपया आगे भी दबाव में रह सकता है। फिलहाल बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये के 92.10 से 92.80 के बीच कारोबार करने का अनुमान जताया जा रहा है।