सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे बंद करेगा 40 साल पुरानी व्यवस्था, खत्म होगा RAC टिकट सिस्टम! पूरा किराया देकर आधी बर्थ का नियम बदलेगा?

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:11 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 07:28 PM (IST)

RAC vs waitlisted ticket: भारतीय रेलवे RAC (Reservation Against Cancellation) टिकट व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है, जिसमें यात्री पूरा ...और पढ़ें

रेलवे RAC टिकट प्रणाली में बदलाव पर विचार, यात्रियों को मिलेगी पूरी बर्थ

रेलवे RAC टिकट प्रणाली में बदलाव पर विचार, यात्रियों को मिलेगी पूरी बर्थ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Train Ticket Booking Rules: ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को बड़ा झटका लग सकता है। दावा है- इंडियन रेलवे RAC (reservation against cancellation) टिकट की व्यवस्था खत्म कर सकता है। रेल मंत्रालय इस दशकों पुरानी व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। इसके तहत दो यात्रियों को एक ही साइड लोअर बर्थ पर सफर करना पड़ता है, जबकि दोनों से पूरी टिकट की कीमत वसूली जाती है।

अब सवाल उठ रहा है कि जब यात्री पूरा किराया (RAC ticket full fare) दे रहा है, तो उसे सोने के लिए पूरी बर्थ क्यों नहीं मिलनी चाहिए? इसी असुविधा और किराये की व्यवस्था को देखते हुए रेलवे RAC सिस्टम को खत्म करने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

पूरे पैसे देने पर भी आधी बर्थ क्यों?

आरएसी यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) रेलवे की ऐसी व्यवस्था है, जिसमें यात्री को ट्रेन में सफर करने की अनुमति तो मिल जाती है, लेकिन उसे शुरुआत में पूरी बर्थ (sharing train berth) नहीं मिलती।

आमतौर पर दो RAC यात्रियों को एक साइड लोअर बर्थ दी जाती है। दिन में इस बर्थ का इस्तेमाल बैठने के लिए होता है, जबकि रात में दोनों यात्रियों को इसी पर सोना पड़ता है।

यानी दोनों यात्री अपनी-अपनी टिकट का पूरा किराया देते हैं, लेकिन उन्हें अलग-अलग सोने की जगह नहीं मिलती। रेलवे के एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब किसी यात्री को सोने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही है, तो उससे पूरा किराया लेना उचित है या नहीं, इस पर विचार करने की जरूरत है।

संसदीय समिति ने भी उठाए सवाल

RAC व्यवस्था पर सवाल सिर्फ यात्रियों ने ही नहीं उठाए हैं। एक संसदीय समिति ने भी इस व्यवस्था की समीक्षा करने की सिफारिश की है। समिति का कहना है कि जब RAC टिकट वाले यात्री को अलग बर्थ नहीं मिलती, तो उससे कन्फर्म टिकट के बराबर पूरा किराया क्यों लिया जाना चाहिए?

समिति की इस सिफारिश के बाद रेलवे मंत्रालय मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की संभावनाएं देख रहा है। हालांकि, RAC खत्म करने या किराये में बदलाव को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का EV खरीदना अनिवार्य! ₹20 लाख तक बढ़ाई लिमिट

महिला यात्रियों को होती है परेशानी

RAC व्यवस्था में कई बार एक ही बर्थ पर पुरुष और महिला यात्रियों को जगह मिल जाती है। इससे दोनों यात्रियों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में ट्रेन टिकट परीक्षक यानी TTE के सामने भी चुनौती खड़ी हो जाती है। अगर ट्रेन में कोई दूसरी बर्थ खाली नहीं है, तो यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना मुश्किल हो जाता है।

क्यों शुरू हुई थी RAC की व्यवस्था?

RAC व्यवस्था की शुरुआत उस दौर में हुई थी, जब रेलवे में टिकटों का आरक्षण मैनुअल तरीके से होता था। उस समय टिकट कैंसिल होने और खाली बर्थ का तुरंत हिसाब रखना आसान नहीं था। ऐसे में कैंसिलेशन से खाली होने वाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल करने और ज्यादा यात्रियों को सफर का मौका देने के लिए RAC की व्यवस्था शुरू की गई।

रेलवे में साल 1986 में कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली (PRS) की शुरुआत हुई। इससे टिकट कैंसिल होने पर खाली बर्थ की जानकारी और RAC यात्रियों को कन्फर्म बर्थ देने की प्रक्रिया आसान हो गई। इसके बावजूद RAC व्यवस्था जारी रही।

RAC टिकट वालों को मिलेगी पूरी बर्थ?

मौजूदा व्यवस्था में अगर कोई कन्फर्म टिकट वाला यात्री अपना टिकट कैंसिल करता है, तो RAC यात्री को खाली हुई बर्थ मिल सकती है। हालांकि, यह उपलब्धता और कैंसिलेशन पर निर्भर करता है।

अब रेलवे के सामने सवाल है कि क्या इस व्यवस्था को पूरी तरह खत्म किया जाए या इसमें कोई बदलाव किया जाए। फिलहाल मंत्रालय इस प्रस्ताव की जांच कर रहा है। इसलिए यात्रियों को यह समझना जरूरी है कि RAC टिकट व्यवस्था अभी खत्म नहीं हुई है और न ही इसे लेकर कोई आधिकारिक अंतिम घोषणा हुई है।

यह भी पढ़ें- DA Hike के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया एक और तोहफा, लैपटॉप-टैबलेट खरीद के लिए बढ़ाई रकम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।