सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway: यात्रा के दौरान परेशानी में काम आएगा Rail Madad App, ऐसे करेगा मदद

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 01 Jan 2024 02:30 PM (IST)

Indian Railway दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शामिल भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधा देते हैं। ...और पढ़ें

Rail Madad App से मिलेगी आपको मदद
Rail Madad App से मिलेगी आपको मदद

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। RailMadad App: भारतीय रेलवे में रोज करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और कोई परेशानी का सामना करते हैं तो अब आसानी से इसकी शिकायत कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा देने के लिए रेलमदद ऐप (RailMadad App) लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से अब यात्री आसानी से सफर करते समय ही शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

रेलमदद ऐप

रेलवेमदद ऐप को मोबाइल या फिर वेब पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप से शिकायत दर्ज किया जा सकता है। इन शिकायत पर जल्द ही एक्शन लिया जाता है। इसके अलावा शिकायत पर रियल-टाइम फीडबैक भी दिया जाता है। इस ऐप पर शिकायत दर्ज करने के साथ अन्य सुविधा भी मिलती है।

इस ऐप के जरिये आप मेडिकल और सिक्योरिटी सहायता, दिव्यांग और महिलाओं को स्पेशल सर्विस या रेलवे से जुड़ी किसी भी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Railway Rules: ट्रेन में सफर करते समय हो गया सामान चोरी, जानिए क्या है भारतीय रेलवे के नियम

यहां भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत

रेलमदद ऐप के अलावा यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर प भी संपर्क कर सकते हैं। आप 139 नंबर पर संपर्क करके शिकायत कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (IVRS) होता है। इस नंबर पर यात्री सिक्योरिटी,मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, ट्रेन एक्सीडेंट या कोई शिकायत को लिए संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: सफर के समय खो या फट जाए ट्रेन की टिकट तो तुरंत करें ये काम, नहीं लगेगा जुर्माना

कैसे करें शिकायत

  • आपको सबसे पहले रेलमदद ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब आप किसी भी ट्रेन या फिर स्टेशन में आ रही परेशानी को लेकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • इस ऐप पर आप स्टेटस पर क्लिक करके आसानी से शिकायत का स्टेटस देख सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।