सही रास्ते पर भारत की अर्थव्यवस्था : शशि थरूर
नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ को लेकर पार्टी की खरी-खोटी सुनने वाले शशि थरूर ने फिर से केंद्र की आर्थिक नीतियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार, बिजली की कमी और लालफीताशाही को अर्थव्यवस्था के विकास की राह
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ को लेकर पार्टी की खरी-खोटी सुनने वाले शशि थरूर ने फिर से केंद्र की आर्थिक नीतियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार, बिजली की कमी और लालफीताशाही को अर्थव्यवस्था के विकास की राह में रोड़ा बताया।
एक निजी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शशि थरूर ने रविवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान भी भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर रहा था। विदेशों में रहने वाले भारतीय उस परिस्थिति में भी देश के प्रति निष्ठावान बने रहे और निवेश करना जारी रखा। उन्होंने बताया कि यादातर निवेश खाड़ी के देशों में रहने वाले भारतीय मूल के व्यावसायियों की ओर से किया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भारतीयों के बचत की प्रवृत्ति की भी तारीफ की है। थरूर ने कहा कि बचत के चलते ही भारत मंदी के प्रभावों से बचा रहता है। कांग्रेस सांसद के मुताबिक नवंबर, 2008 के मुंबई हमले से उभरती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत की छवि को गहरा धक्का लगा है। इस वजह से कई निवेशकों ने अपने कदम पीछे खींच लिए। उनहोंने बताया कि मुंबई आतंकी हमले के चलते विदेशी निवेशकों ने स्टॉक मार्केट से 12 अरब डॉलर की निकासी कर ली थी, लेकिन भारत की परिपक्व प्रतिक्रिया से निवेशक फिर से भारत की ओर रुख कर रहे हैं।