सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं चीन के 'SBI-ICICI और HDFC Bank', चेक करें हमारे वालों से छोटे या बड़े; दुनिया में कैसा है रुतबा

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:42 PM (IST)

यह लेख भारत और चीन के शीर्ष बैंकों की मार्केट कैपिटल की तुलना करता है। जहां भारत में एचडीएफसी बैंक सबसे बड़ा है, वहीं चीन में आईसीबीसी का दबदबा है।

भारत और चीन के सबसे बड़े बैकों की लिस्ट

भारत और चीन के सबसे बड़े बैकों की लिस्ट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दुनिया में एक से एक बड़े बैंक हैं। दुनिया का सबसे बड़ा बैंक (World's Largest Bank) है जेपीमॉर्गन चेज (JPMorgan Chase), जिसकी मार्केट कैपिटल 796.64 अरब डॉलर या 73.88 लाख करोड़ रुपये है। वहीं भारत के सबसे बड़े बैंकों में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि चीन के सबसे बड़े बैंक कौन से हैं? आइए बताते हैं और तुलना करते हैं कि भारत के एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के मुकाबले उनकी वैल्यू कितनी है।

भारत में HDFC Bank, तो चीन में कौन?

मार्केट कैपिटल के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा बैक HDFC Bank है, जिसकी मार्केट कैपिटल 11.51 लाख करोड़ रुपये है। वहीं चीन का सबसे बड़ा बैंक ICBC है, जिसकी मार्केट कैपिटल 38.53 लाख करोड़ रुपये है। ICBC दुनिया का दूसरा और एचडीएफसी बैंक दुनिया का 20वां सबसे बड़ा बैंक है।
ध्यान रहे कि नेटवर्क, ग्राहक और एटीएम की संख्या के लिहाज से भारत में सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है।

दूसरे नंबर पर कौन?

भारत में दूसरे नंबर पर जिस बैंक की सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटल है, वो है एसबीआई। इसकी मार्केट कैपिटल 9.34 लाख करोड़ रुपये है। वहीं चीन में दूसरे नंबर पर है China Construction Bank, जिसकी मार्केट कैपिटल 33.74 लाख करोड़ रुपये है।
दुनिया में मार्केट कैपिटल के आधार पर सबसे बड़े बैंकों की लिस्ट में एसबीआई का 30वां और China Construction Bank का तीसरा नंबर है।

तीसरे नंबर पर ICICI Bank

इस लिस्ट में भारत में तीसरे नंबर पर ICICI Bank है, जिसकी मार्केट कैपिटल 8.65 लाख करोड़ रुपये है। वहीं चीन का तीसरा सबसे बड़ा बैंक Agricultural Bank of China है। इसकी मार्केट कैपिटल 32.60 लाख करोड़ रुपये है।
दुनिया में ICICI Bank की रैंक 34वीं और Agricultural Bank of China की रैंक 5वीं है।

ये भी पढ़ें - LPG Gas: चीन में एलपीजी गैस का दाम कितना? भारत से कम या ज्यादा; इतने किलो का होता है सिलिंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।