सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान युद्ध के बीच इस अहम खाड़ी देश के साथ FTA लागू करने जा रहा है भारत, पीयूष गोयल ने WTO MC14 में दी डिटेल

Published: Thu, 02 Apr 2026 06:03 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि भारत ओमान के साथ 1 मई, 2026 से मुक्त व्यापार समझौता (FTA) ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. ओमान के साथ FTA 1 मई, 2026 से लागू होगा।

  2. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी।

  3. न्यूजीलैंड के साथ FTA अप्रैल के चौथे सप्ताह में संभव है।

नई दिल्ली। ईरान-अमेरिका युद्ध (Iran-US War) के बीच भारत सरकार एक अहम खाड़ी देश के साथ व्यापारिक समझौता लागू करने जा रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने 2 अप्रैल को कहा कि ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) संभवतः 1 मई, 2026 से लागू हो सकता है। पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि यूनाइटेड किंगडम के साथ भारत का व्यापार समझौता अगले 30-45 दिनों के भीतर लागू होने की उम्मीद है, जबकि न्यूजीलैंड के साथ ट्रेड एग्रीमेंट, अप्रैल के चौथे सप्ताह में होने की संभावना है।

दिसंबर में हुआ था FTA 

भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) जुलाई 2025 में साइन किया गया था, जबकि ओमान के साथ समझौता दिसंबर 2025 में हुआ और न्यूजीलैंड के साथ मुक्त व्यापार समझौता उसी महीने के अंत में अंतिम रूप दिया गया लेकिन इस पर औपचारिक हस्ताक्षर अभी बाकी है। गोयल ने कहा, “ब्रिटेन इस बात से प्रसन्न है कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता उनके संसद के दोनों सदनों से रिकॉर्ड समय में इतनी तेजी से पारित हो गया।”

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी द्विपक्षीय रूप से आयोजित की गईं, कैमरून के याउंडे में आयोजित विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) में दी। भारत, ओमान से मुख्य रूप से कच्चा तेल, गैस और खेती-किसानी से जुड़े उत्पादों (खाद) का आयात करता है।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा संकट के बीच पड़ोसी मुल्कों की मददगार बनी भारतीय कंपनियां, जिन्होंने 'आंखें' दिखाई उन्हें भी भेज रही हेल्प

बता दें कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक की मौजूदगी में साइन किया गया था। 2006 के बाद से ओमान का यह किसी भी देश के साथ पहला द्विपक्षीय व्यापार समझौता है। इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत ओमान, भारत को अपनी 98.08% टैरिफ लाइन्स पर ड्यूटी-फ्री एक्सेस देगा, जिसमें भारत द्वारा ओमान को किए जाने वाले एक्सपोर्ट का 99.38% शामिल है। यानी भारत के लगभग 99 फीसदी निर्यात पर जीरो टैरिफ लगेगा।