नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल, सरकारी खजाने में आए 13.38 लाख करोड़ रुपये
चालू वित्त वर्ष में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.21% बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपये हो ...और पढ़ें

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.21% बढ़कर ₹13.38 लाख करोड़ पहुंचा।
HighLights
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 13.21% बढ़कर ₹13.38 लाख करोड़ पहुंचा।
कॉर्पोरेट, गैर-कॉर्पोरेट करों और एसटीटी से राजस्व में वृद्धि।
रिफंड 24.22% बढ़कर ₹2.65 लाख करोड़ हो गया।
एजेंसी, नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई।
रिफंड को समायोजित करने से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) 14.89 प्रतिशत बढ़कर 16.03 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 13.95 लाख करोड़ रुपये था।
कहां से कितना टैक्स मिला?
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए रिफंड में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रिफंड का आंकड़ा एक साल पहले के 2.13 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 24.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.65 लाख करोड़ रुपये हो गया।
- 14 अक्टूबर तक, ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 14.9% बढ़कर ₹16.03 लाख करोड़ हो गया है।
- 14 अक्टूबर तक, नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन सालाना आधार पर 13.2% बढ़कर ₹13.37 लाख करोड़ हो गया है।
- 14 अक्टूबर तक, डायरेक्ट टैक्स रिफंड सालाना आधार पर 24.22% बढ़कर ₹2.65 लाख करोड़ हो गया है।
- 14 अक्टूबर तक, नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 20.6% बढ़कर ₹5.99 लाख करोड़ हो गया है।
- 14 अक्टूबर तक, STT कलेक्शन सालाना आधार पर 51.6% बढ़कर ₹46,840 करोड़ हो गया है।
- 1 अप्रैल से 14 अक्टूबर के बीच का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन, FY27 के बजट लक्ष्य का 49.6% है।
- नेट नॉन-कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन 6.91 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 5.8% की वृद्धि है।
- नेट कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन ₹5.99 लाख करोड़ रहा, जो 20.5% की वृद्धि है।
इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.97 लाख करोड़ रुपयेथा। वहीं, गैर-कॉरपोरेट करों से शुद्ध संग्रह, जिसमें व्यक्तियों और अन्य गैर-कॉरपोरेट इकाइयों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं, 6.54 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 6.92 लाख करोड़ रुपये हो गया।
वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्तियों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। शुद्ध एसटीटी संग्रह बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 30,901.81 करोड़ रुपये रहा था।
Data on Gross Direct Tax (DT) collections, Refunds and Net Direct Tax (DT) collections for FY 2026-27 as on 14.10.2026 has been released. The data is available on the national website of Income Tax Department at the following link: https://t.co/DRP6ZxyGxa
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) October 15, 2026
हालांकि, अन्य करों की श्रेणी में शुद्ध संग्रह नकारात्मक रहा और यह घटकर माइनस 1.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 282.39 करोड़ रुपये था।
वहीं, सकल आधार पर कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 7.53 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6.44 लाख करोड़ रुपये था। इसी प्रकार, सकल गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह 7.20 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 8.03 लाख करोड़ रुपये हो गया।
बयान के मुताबिक, सकल एसटीटी संग्रह भी बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले 30,901.81 करोड़ रुपये था। वहीं, अन्य करों के तहत सकल संग्रह 18.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष दर्ज 301.22 करोड़ रुपये से कम है।
सरकार ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़ों में कंपनियों के साथ-साथ व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), फर्मों, एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी), बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (बीओआई), स्थानीय निकायों और कृत्रिम न्यायिक व्यक्तियों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं।
