सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में उछाल, सरकारी खजाने में आए 7.7 लाख करोड़ रुपये

Published: Tue, 14 Jul 2026 03:45 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:50 PM (IST)

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 13 जुलाई तक के प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़े जारी किए हैं। शुद्ध प्रत्यक्ष कर ...और पढ़ें

CBDT ने 13 जुलाई तक के प्रत्यक्ष कर आंकड़े जारी किए।

CBDT ने 13 जुलाई तक के प्रत्यक्ष कर आंकड़े जारी किए।

HighLights

  1. CBDT ने 13 जुलाई तक के प्रत्यक्ष कर आंकड़े जारी किए।

  2. शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40% बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये।

  3. सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.11% बढ़कर 7.73 लाख करोड़ रुपये।

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) ने 13 जुलाई तक के डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन (Direct Tax Collection) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार टैक्स कलेक्शन में उछाल देखा गया है।

इनकम टैक्स विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि 13.07.2026 तक वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड और शुद्ध प्रत्यक्ष कर (DT) संग्रह के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं।

सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (Gross Direct Tax Collection) में 16.11% का उछाल देखा गया है। वित्त वर्ष 2026-27 में 13 जुलाई तक ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 7,73,681.68 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि तक यह 6,66,337.20 करोड़ रुपये था।

रिफंड भी उछाल

सरकार ने 13 जुलाई तक 1,22,491.87 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया। पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में यह 1,06,912.48 करोड़ रुपये था। यानी रिफंड में भी 14.57 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

13 जुलाई तक सरकारी खजाने में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (Net Direct Tax Collection) के रूप में कुल 6,51,189.81 करोड़ रुपये आए। पिछले वित्त वर्ष इसी अवधि में यह 5,59,424.72 करोड़ रुपये था। नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.40 फीसदी का उछाल देखा गया।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 जुलाई 2026 तक, कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 3,35,386.27 करोड़ रुपये रहा, जबकि नॉन-कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 4,11,853.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) से 26,428.96 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए।

कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट से सरकारी खजाने में कितना पैसा आया?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 13 जुलाई 2026 तक, कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 3,35,386.27 करोड़ रुपये रहा, जबकि नॉन-कॉरपोरेट टैक्स संग्रह 4,11,853.80 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) से 26,428.96 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में आए।

यह भी पढ़ें- अदाणी पावर ने सुधार ली गलती, JP Power पर दे दी नई जानकारी; बैंकों के पास 1200509465 शेयर रखे हैं गिरवी