अदाणी पावर ने सुधार ली गलती, JP Power पर दे दी नई जानकारी; बैंकों के पास 1200509465 शेयर रखे हैं गिरवी
अदाणी पावर ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों को गिरवी रखने संबंधी अपनी जानकारी में सुधार किया है। ...और पढ़ें

अदाणी पावर ने जेपी पावर शेयर गिरवी जानकारी सुधारी।
HighLights
अदाणी पावर ने जेपी पावर शेयर गिरवी जानकारी सुधारी।
ऋणदाताओं के नाम और शेयरों की संख्या बताई।
1,20,05,09,465 जेपी पावर शेयर गिरवी रखे गए।
नई दिल्ली। दिवालिया होकर गौतम अदाणी के हाथों बिकी जेपी एसोसिएट्स की सहायक कंपनी जेपी पावर (Jaiprakash Power Venture) पर एक ताजा अपडेट सामने आया है। यह अपडेट अदाणी पावर ने दिया है। क्योंकि जेपी पावर में JP Associates की हिस्सेदारी 24% थी। अब यह हिस्सेदारी गौतम अदाणी की अदाणी पावर के पास चली गई है।
इस संबंध में अदाणी पावर लिमिटेड (Adani Power) ने जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) के शेयरों को गिरवी रखने (Pledge) के संबंध में एक महत्वपूर्ण संशोधित जानकारी (Revised Disclosure) एक्सचेंज को दी है।
अदाणी पावर ने एक्सचेंज को इस संबंध में 27 मई को शेयरों को गिरवी रखने (Pledge) के संबंध में जानकारी दी थी। लेकिन इसके बाद एक्सचेंज ने अदाणी पावर को इमेल करके उन ऋणदाताओं (Lenders) के नाम बताने को कहा था, जिनके पक्ष में शेयर गिरवी रखे गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरी खबर है क्या?
Adani Power ने क्या जानकारी दी?
अदाणी पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 27 मई, 2026 को कंपनी ने इस संबंध में एक्सचेंज को सूचित किया था। लेकिन 3 जुलाई, 2026 को स्टॉक एक्सचेंज ने ईमेल के जरिए और जानकारी मांगी, जिसके बाद कंपनी ने इसमें सुधार किया है।
दरअसल, एक्सचेंज ने कंपनी से उन ऋणदाताओं (Lenders) के नाम बताने को कहा था जिनके पक्ष में शेयर गिरवी रखे गए हैं। पहले कंपनी ने केवल ट्रस्टी का नाम दिया गया था। इसके अलावा, कंपनी ने पहले बताए गए शेयरों की संख्या में हुई एक छोटी सी टाइपिंग मिस्टेक (Inadvertent error) को भी सुधारा है।
JP Power के कितने शेयर अदाणी पावर ने रखे हैं गिरवी?
गौतम अदाणी की अदाणी पावर ने बताया कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JP Power) के कुल 1,20,05,09,465 शेयर गिरवी रखे गए हैं। पहले यह संख्या गलती से 1,20,05,09,431 बताई गई थी।
कंपनी ने बताया है कि इनमें से 1,20,05,09,465 शेयरों (कुल शेयर पूंजी का 17.517%) पर नया प्लेज (Pledge) बनाया गया है। इसके अलावा 10,21,88,566 शेयरों (1.49%) के लिए एक नॉन-डिस्पोजल अंडरटेकिंग (NDU) दी गई है।
अदाणी पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) के शेयर मुख्य रूप से IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड के पास सुरक्षा ट्रस्टी के रूप में रखे गए हैं। ऋणदाताओं (Lenders) की सूची में IDBI बैंक लिमिटेड, ICICI बैंक लिमिटेड समेत कई नाम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- JP Associates के मालिकों ने कौन सी गलती की, जिससे डूब गया पूरा साम्राज्य; कैसे खत्म हुआ गौड़ परिवार का दबदबा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
