सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल? चुनावों से पहले सरकार ले सकती है फैसला; अर्थशास्त्री बोले- 'यही वो महीना जब...'

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:47 PM (IST)

Petrol-Diesel Price Hike: केंद्र सरकार नवंबर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। यह कदम आगामी ...और पढ़ें

Petrol-Diesel Price Hike: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Petrol-Diesel Price Hike: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दीवाली से पहले आम आदमी को झटका लग सकता है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की एक बड़ी अर्थशास्त्री ने अंदेशा जताया है कि केंद्र सरकार नवंबर के महीने में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर सकती है। अगले साल की शुरुआत में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार के पास ईंधन के दाम बढ़ाने के लिए यही एकमात्र और आखिरी व्यावहारिक समय बचा है।

चुनाव से पहले सरकार उठा सकती है कदम

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की लीड इकोनॉमिस्ट एलेक्जेंड्रा हरमन प्रसाद के मुताबिक, अगर नवंबर में कीमतें बढ़ाई जाती हैं, तो यह बढ़ोतरी अमेरिका और ईरान (US-Iran War) के बीच युद्ध के दौरान मई में हुई कुल 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के मुकाबले लगभग आधी हो सकती है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन राज्यों में अगले साल चुनाव होने हैं, उनमें गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश (up elections 2027), हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं, जहां चुनाव प्रचार शुरू होने से पहले ही सरकार यह कदम उठा सकती है।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले गन्ना पेराई को लेकर बढ़ी चिंता! मिलों का काम ठप, हर एकड़ ₹20000 के नुकसान का दावा क्यों कर रहे किसान?

पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो बढ़ेगी महंगाई

अगर सरकार नवंबर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाती है, तो इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। अनुमान है कि इससे अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.2 प्रतिशत और साल 2027 की पहली तिमाही में 6.5 प्रतिशत तक पहुंच सकती है।

यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2 से 6 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर होगा। हालांकि, अगर सरकार नवंबर में कीमतें नहीं बढ़ाती है, तो महंगाई के अनुमान में 10 से 30 बेसिस पॉइंट की राहत मिल सकती है, लेकिन इसके बावजूद महंगाई ऊंचे स्तर पर बनी रहेगी।

RBI भी रेपो रेट में कर सकता है बढ़ोतरी

बढ़ती महंगाई को काबू में रखने के लिए आरबीआई आने वाली बैठकों में रेपो रेट (RBI RepoRate) में और इजाफा कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई थी, जो 2024 के बाद से सबसे ज्यादा है।

ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाला यह बदलाव आम जनता के बजट को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला है, जिस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है।

यह भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले 100 तक गिरेगा रुपया? महंगा तेल और FIIs की निकासी, RBI के एक्शन ने क्यों बढ़ा दी टेंशन