सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट, RBI के डॉलर बेचने से 7.51 अरब डॉलर की कमी

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Fri, 29 May 2026 06:03 PM (IST)

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मई को समाप्त सप्ताह में 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर हो गया। ...और पढ़ें

विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर हुआ

विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर हुआ

HighLights

  1. विदेशी मुद्रा भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर हुआ।

  2. पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आरबीआई को डॉलर बेचना पड़ा।

  3. पीएम मोदी ने विदेशी यात्राएं कम करने, सोना न खरीदने की अपील की।

भाषा, नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 मई को समाप्त सप्ताह में 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार (India's foreign exchange reserves) 8.09 अरब डॉलर घटकर 688.89 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 728.49 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद रुपये पर दबाव बढ़ा और आरबीआई को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे कई सप्ताह तक विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी मुद्रा बचाने की पीएम मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से कई बार विदेशी यात्राएं कम करने, ईंधन की खपत घटाने और एक वर्ष तक सोने की खरीदारी से बचने की अपील कर चुके हैं।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 22 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, 2.87 अरब डॉलर घटकर 543.03 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।

स्वर्ण भंडार भी घटा

आरबीआई ने कहा कि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 4.53 अरब डॉलर घटकर 114.79 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.75 अरब डॉलर रह गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 3.3 करोड़ डॉलर घटकर 4.82 अरब डॉलर रह गई।

यह भी पढ़ें- 30+ देशों की 'क्रिटिकल मिनरल्स फौज' से टूटेगा चीन का तिलिस्म, भारत भी शामिल; बिखर जाएगा ड्रैगन का साम्राज्य!