सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में घटेगा 5 लाख टन कपास प्रोडक्शन, ठंड से पहले फिर महंगे होंगे कपड़े? चीन पर रहेंगी निगाहें

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM (IST)

भारत में प्रतिकूल मौसम के कारण 2026-27 सीज़न में कपास उत्पादन 5 लाख गांठ घटने का अनुमान है, जिससे वैश्विक उत्पादन भी प्रभावित होगा।

कपास का उत्पादन घटने का अनुमान (AI Image)

कपास का उत्पादन घटने का अनुमान (AI Image)

HighLights

  1. भारत में कपास उत्पादन 5 लाख गांठ घटने का अनुमान।

  2. वैश्विक कपास उत्पादन 11.75 करोड़ गांठ रहने का अनुमान।

  3. भारतीय कपड़ा उद्योग पर दबाव बढ़ने की संभावना।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत का टेक्सटाइल सेक्टर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। इसके लिए सबसे जरूरी रॉ मैटेरियल कपास है। साल 2026-27 के सीजन में दुनिया का कपास उत्पादन करीब 5 लाख गांठ घटकर 11.75 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने मंगलवार को जारी अपनी मासिक वैश्विक कपास बाजार रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। कि भारत, अमेरिका और तुर्किये में उत्पादन घटने से वैश्विक उत्पादन पर असर पड़ेगा। हालांकि, चीन और ऑस्ट्रेलिया में उत्पादन बढ़ने से इस गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिलेगी।

भारत में 5 लाख टन उत्पादन घटने का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कपास उत्पादक भारत का उत्पादन 5 लाख गांठ घटाकर 2.35 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। इसकी वजह प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों को बताया गया है। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े कपास उत्पादक चीन का उत्पादन 5 लाख गांठ बढ़ाकर 3.40 करोड़ गांठ कर दिया गया है। वहां बेहतर उत्पादकता के कारण यह बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

अमेरिका और ब्राजील में कैसा रहेगा प्रोडक्शन?

दुनिया के सबसे बड़े कपास निर्यातक ब्राजील का उत्पादन 1.90 करोड़ गांठ पर बरकरार रखा गया है। वहीं, अमेरिका का उत्पादन 2.67 लाख गांठ घटाकर 1.318 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। तुर्किये में भी उत्पादन कम रहने के कारण उसके कपास आयात का अनुमान 3 लाख गांठ बढ़ाकर 53 लाख गांठ कर दिया गया है।

वैश्विक कपास कारोबार की बात करें तो 2026-27 में दुनिया का कुल निर्यात 1 लाख गांठ से अधिक बढ़ाकर 4.48 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है। इसमें आइवरी कोस्ट और मिस्र से बढ़ने वाली सप्लाई की अहम भूमिका होगी। ब्राजील से 1.60 करोड़ गांठ और अमेरिका से 1.23 करोड़ गांठ कपास निर्यात होने का अनुमान है। ऑस्ट्रेलिया का निर्यात अनुमान 45 लाख गांठ पर बरकरार रखा गया है।

दूसरी ओर, वैश्विक कपास खपत में भी कमी का अनुमान है। USDA ने 2026-27 के लिए खपत का अनुमान 3 लाख गांठ से अधिक घटाकर 12.27 करोड़ गांठ कर दिया है। कमजोर खपत के चलते बांग्लादेश के आयात अनुमान में 2 लाख गांठ की कटौती की गई है।

टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर रहेगी नजर

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर सबसे अधिक लोगों को रोजगार देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भारत के टेक्सटाइल और गारमेंट का निर्यात किया जाता है। इंडस्ट्री की जरूरत के लिए भारत विदेशों से कपास का आयात करता है। हाल ही में कपड़ा उद्योग में बढ़ रहे दबाव के कारण भारत ने कपास के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 दिसंबर 2026 के लिए बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: विदेशों से भर-भर कर आ रही भारतीय प्रोडक्ट्स की डिमांड, एक्सपोर्ट ऑर्डर 6 महीने के हाई लेवल पर! MSME सेक्टर में प्रोडक्शन सुस्त

ग्लोबल लेवल पर कपास का प्रोडक्शन घटने से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री और अधिक दबाव में आ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका असर टेक्सटाइल और गारमेंट्स पर भी देखने को मिल सकता है। एशियाई देशों में चीन और बांग्लादेश का कपड़ा उद्योग भारत से आगे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।