सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhar Phone number update: मात्र ₹75 में अपडेट करें आधार पर मोबाइल नंबर, घर बैठे होगा काम; जानें पूरा प्रोसेस

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:59 PM (IST)

How to change mobile number on aadhar: अब आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में 75 रुपये का शुल्क लगेगा और यह Aadhaar App के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

मात्र ₹75 में अपडेट करें आधार का मोबाइल नंबर

मात्र ₹75 में अपडेट करें आधार का मोबाइल नंबर

HighLights

  1. स्मार्टफोन से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब आसान।

  2. Aadhaar App के जरिए 75 रुपये में घर बैठे करें अपडेट।

  3. पुराना नंबर उपलब्ध न होने पर आधार केंद्र जाना अनिवार्य।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके आधार कार्ड (Aadhar card) में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है और आप उसे बदलना चाहते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। अब इसके लिए आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने और लंबी लाइनों में इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से आधार में नया मोबाइल नंबर अपडेट करा (Aadhar card mobile number change) सकते हैं। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने Aadhaar App में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा दी है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 75 रुपये की फीस देनी होगी।

स्मार्टफोन से ऐसे बदलें आधार में मोबाइल नंबर

आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या आईफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद आधार नंबर की मदद से लॉगइन करें। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  • सबसे पहले Aadhaar App खोलें और लॉगइन करें।
  • ऐप में नीचे दिए गए Services ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां Mobile Number Update का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देशों को पढ़ें।
  • Continue to Update Mobile Number पर क्लिक करें।
  • अब अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • नए नंबर पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • आखिर में 75 रुपये की फीस जमा करके आवेदन सबमिट कर दें।

15 दिन में अपडेट हो सकता है नया नंबर

आधार ऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया में करीब 5 मिनट का समय लग सकता है। हालांकि, आवेदन जमा करने के बाद नया नंबर आधार में अपडेट होने में 15 दिन तक का समय लग सकता है। इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।

पुराना नंबर बंद है तो क्या करें?

यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। अगर आपके पास आधार में पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक्सेस नहीं है, तो ऐप के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर पाएंगे। UIDAI के नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत आधार अपडेट सेंटर जाना होगा। 

 यह भी पढ़ें: Gold के दाम तय करेंगी ये 3 तारीखें, खरीदारी से पहले जान लें अगले 15 दिन क्यों हैं अहम? जाने डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।