सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में AI समिट से पहले आसमान छू रहा होटलों का किराया, ताज में ₹32 लाख पहुंचा एक रात का खर्च

Published: Mon, 09 Feb 2026 09:08 AM (IST)

दिल्ली में होने वाले ग्लोबल AI समिट के कारण राजधानी के होटलों का किराया (Delhi Hotels Room Charges) अप्रत्याशित रूप ...और पढ़ें

दिल्ली के होटलों का किराया पहुंचा 30 लाख के पार

दिल्ली के होटलों का किराया पहुंचा 30 लाख के पार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ग्लोबल AI समिट होने जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनिया के सबसे प्रभावशाली टेक लीडर्स राजधानी आ रहे हैं। इनमें सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन शामिल हैं। इस समिट से पहले ही देश की राजधानी में होटलों का किराया हैरान करने वाले लेवल पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं किस लग्जरी होटल में कितना है किराया।

32 लाख रुपये पहुंच गया किराया

ताज पैलेस में किंग बेड और पूल व्यू वाले 'गार्डन लग्जरी सुइट' का किराया 27.55 लाख रुपये प्रति रात हो गया है, जिसमें लगभग 5 लाख रुपये टैक्स लगने के बाद 16 से 20 फरवरी के बीच रहने का कुल बिल लगभग 32 लाख रुपये है।
बता दें कि 13-14 फरवरी को, यही कमरा टैक्स मिलाकर लगभग 2 लाख रुपये प्रति रात में उपलब्ध है। समिट के दौरान टैरिफ वैलेंटाइन डे के पीक से लगभग 1,500 प्रतिशत ज्यादा हैं।

डिमांड में जोरदार बढ़ोतरी

हयात के अंदाज दिल्ली जैसे दूसरे होटलों में एक सिग्नेचर सुइट का किराया 3.86 लाख रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी डिमांड में जोरजार तेजी को दिखाती है, क्योंकि दुनिया भर के बड़े लोग, पॉलिसी मेकर्स और टेक इंडस्ट्री के हेड राजधानी में आ रहे हैं, जिससे प्रीमियम कमरे तेजी से भर रहे हैं।

हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट का असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समिट के दौरान रूम रेट जनवरी और फरवरी के पहले आधे हिस्से की तुलना में 2-3 गुना ज्यादा हो गए हैं, जो एक हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट के लिए डिमांड के हिसाब से प्राइसिंग को दिखाता है।
दिल्ली में 19-20 फरवरी के लिए ललित होटल भी लगभग पूरी तरह बुक हो चुका है। समिट के दौरान कई इंटरनेशनल लीडर्स और डेलीगेट्स इसी होटल में रुकेंगे।

होटल सर्च में जोरदार उछाल

ixigo पर नई दिल्ली में होटल सर्च में महीने-दर-महीने 6 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बता दें कि सेंट्रल दिल्ली के कई बड़े फाइव-स्टार होटल 16-20 फरवरी के लिए पहले ही बुक हो चुके हैं, और जहां अभी भी कमरे खाली हैं, वहां एक रात का किराया 70,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच है।

कब होगा AI समिट?

ये ग्लोबल AI समिट दिल्ली में 19-20 फरवरी को होगा, जिसमें 100 से ज्यादा देशों के 35,000 से अधिक इंटरनेशनल डेलीगेट्स के आने की उम्मीद है। इससे बिजनेस पर असर पड़ने के साथ-साथ टेक्नोलॉजी-बेस्ड फोरम और हाई-वैल्यू इंटरनेशनल कन्वेंशन के लिए ग्लोबल हब के तौर पर दिल्ली की पहचान मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - कौन बना रहा भारत का सबसे लंबा फ्लाईओवर? ₹2200 Cr में तैयार होगा अनोखा रास्ता; इस शहर की बढ़ेगी रौनक