सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Home Loan: होम लोन हुआ सस्ता, 6 बैंकों ने घटाई ब्याज दर; क्या आपका बैंक भी है इनमें शामिल?

Published: Thu, 13 Feb 2025 01:54 PM (IST)

Home Loan Interests Rate Cut आरबीआई के रेट कट के बाद कई बैंकों ने RLLR में कमी की है। इससे ...और पढ़ें

RLLR यानी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट वह दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं।
RLLR यानी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट वह दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दिनों आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की थी। अब देश के 6 बड़े बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दर घटा दी है। इसमें केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे दिग्गज बैंक शामिल हैं। उन्होंने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25 फीसदी तक की कटौती की है।

RLLR क्या है ?

RLLR यानी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट वह दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन देते हैं। यह सीधे RBI के रेपो रेट से लिंक्ड होती है। जो ग्राहक RLLR लिंक्ड होम लोन का विकल्प चुनते हैं, उनकी ब्याज दर RBI की रेपो रेट में बदलाव के हिसाब से कम होती है या बढ़ती है। होम लोन में ज्यादातर ग्राहक फ्लोटिंग रेट की चुनते हैं, जो RLLR से जुड़े होते हैं। RLLR में कटौती के बाद बैंक ग्राहकों को EMI घटाने या फिर लोन की अवधि कम कराने का विकल्प देते हैं।

किन बैंकों ने लोन पर ब्याज दर घटाई?

RBI के रेपो रेट घटाने के बाद, देश के 6 प्रमुख बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरें कम कर दी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंक इसमें शामिल हैं और उनके नए रेट क्या हैं:

केनरा बैंक

केनरा बैंक ने अपनी RLLR को 9.25 फीसदी से घटाकर 9.00 फीसदी कर दिया है। यह नई दर 12 फरवरी 2025 से लागू होगी। यह कटौती उन खातों पर लागू होगी, जो 12 फरवरी 2025 के बाद खोले गए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.90 फीसदी कर दिया है। यह नई दर 10 फरवरी 2025 से लागू होगी। बैंक के मौजूदा और नए ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी RLLR को 9.35 फीसदी से घटाकर 9.10 फीसदी कर दिया है। यह नई ब्याज दर 7 फरवरी 2025 से लागू हो गई है। इससे नए और पुराने दोनों ग्राहकों की EMI कम होगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी RLLR को 9.25 फीसदी से घटाकर 9.00 फीसदी कर दिया है। यह नई दर 11 फरवरी 2025 से प्रभावी होगी। इससे नए होम लोन लेने वालों को ब्याज में राहत मिलेगी।

इंडियन ओवरसीज बैंक

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अपनी RLLR में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, जिससे यह 9.35 फीसदी से घटकर 9.10 फीसदी हो गई है। यह बदलाव 11 फरवरी 2025 से लागू होगा।

6. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

PNB ने भी अपनी RLLR को 9.25 फीसदी से घटाकर 9.00 फीसदी कर दिया है। यह नई दर 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगी। इस फैसले से PNB ग्राहकों को सस्ता होम लोन मिलेगा।

होम लोन ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

बैंकों के RLLR में कमी करने से होम लोन लेने वाले ग्राहकों को राहत मिलेगी। इससे नए होम लोन सस्ते होंगे और मौजूदा ग्राहकों की EMI में कमी आ सकती है। ग्राहक चाहें तो EMI कम कराने के बजाय लोन के टेन्योर को कम करा सकते हैं। इससे उन्हें ब्याज चुकाने वाली रकम को कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Natco Pharma Shares: कमजोर नतीजों के बाद नैटको फार्मा के शेयर धड़ाम, निवेशकों में स्टॉक बेचने की होड़

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।