Hindustan Zinc Q2 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी के दमदार नतीजे, मुनाफा बढ़कर 6412 करोड़; 142% की ग्रोथ
वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी का शुद्ध लाभ 142% बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये हो गया।

फाइल फोटो
HighLights
हिंदुस्तान जिंक का शुद्ध लाभ 142% बढ़कर 6,412 करोड़ रुपये हुआ।
परिचालन से राजस्व 76.55% बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये।
EBITDA मार्जिन 61.27% तक पहुंचा, उत्पादन लागत में सुधार।
नई दिल्ली। वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Q2 Results) ने FY2027 की दूसरी तिमाही के तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को Q2 में 6,412 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हासिल हुए 2,649 करोड़ रुपये के मुकाबले 142% ज्यादा है। कंपनी ने तिमाही नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए। हिंदुस्तान जिंक के शेयर सोमवार को हल्की गिरावट के साथ 538 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
कैसे रहे Q2 रिजल्ट?
- दूसरी तिमाही में इस मेटल कंपनी का वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में परिचालन से प्राप्त राजस्व 76.55% बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 8,549 करोड़ रुपये था।
- पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,445 करोड़ रुपये के मुकाबले, Q2 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 108% बढ़कर 9,248 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन तिमाही में EBITDA मार्जिन बढ़कर 61.27% हो गया, जो FY26 की Q2 में 51.99% था।
- कंपनी ने बताया कि इस तिमाही के दौरान उसने 62% का आकर्षक और इंडस्ट्री में सबसे बेहतर EBITDA मार्जिन बनाए रखा है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 900 bps अधिक है।
- कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान रॉयल्टी को छोड़कर जिंक की उत्पादन लागत (COP) 703 डॉलर प्रति टन रही। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 29% बेहतर है।
इसके मुख्य कारणों में खदान से मिलने वाले अयस्क की बेहतर गुणवत्ता, नवीकरणीय ऊर्जा का अधिक उपयोग, धातु के उत्पादन में वृद्धि और उप-उत्पादों से अधिक कमाई होना शामिल है। हालांकि, घरेलू कोयले के कम इस्तेमाल और वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक संकट के कारण कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने इस लाभ को कुछ हद तक कम कर दिया।
ये भी पढ़ें - PC Jeweller Share Price: अरबपति के दांव लगाने के बाद पीसी ज्वैलर के शेयर में ताबड़तोड़ तेजी, छुआ 52-हफ्तों का शिखर
मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित गुप्ता ने कहा, "हिंदुस्तान जिंक ने अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही वित्तीय प्रदर्शन किया है, जिसमें EBITDA 9,285 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 6,412 करोड़ रुपये रहा। हमारा 62% का EBITDA मार्जिन (जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है), मजबूत कैश जनरेशन और ठोस बैलेंस शीट, वित्तीय अनुशासन और उत्पादकता पर हमारे फोकस को दर्शाते हैं।"
