हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का बड़ा एलान! वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पर जोर; इंफ्रास्ट्रक्चर से ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर को सीधा फायदा
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए 'वेदएज' और 'वेदआयुष' नामक दो नई पीढ़ी के जिंक एलॉय लॉन्च किए ...और पढ़ें

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पर जोर
HighLights
हिंदुस्तान जिंक ने 'वेदएज' और 'वेदआयुष' नामक नए जिंक एलॉय लॉन्च किए।
ये एलॉय गैल्वनाइजिंग उद्योग की दक्षता और कोटिंग गुणवत्ता सुधारेंगे।
बेहतर जंग-रोधी क्षमता से इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑटोमोबाइल को लाभ होगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक प्रोडक्शन कंपनी और ग्लोबल लेवल पर शीर्ष सिल्वर उत्पादकों में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने आज गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए दो नई पीढ़ी के जिंक एलॉय ‘वेदएज’ और ‘वेदआयुष’ के लॉन्च की घोषणा की है। इन विशेष एलॉय को गैल्वनाइजिंग इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इनका उद्देश्य उत्पादन प्रक्रिया की एफिशिएंसी बढ़ाना, कोटिंग की क्वालिटी में समानता लाना और गैल्वेनाइज्ड स्टील की लॉन्गटर्म मजबूती को बेहतर बनाना है।
आज के समय में इंडस्ट्री और सार्वजनिक बुनियादी स्ट्रक्टर को जंग, कॉरोजन से सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में बेहतर गुणवत्ता वाली कोटिंग और प्रभावी जंग-रोधी समाधान बहुत जरूरी हैं। हाई क्वालिटी वाले जिंक एलॉय प्रोडक्ट स्टील की टिकाऊपन बढ़ाने और बुनियादी ढांचे के लंबे समय तक सुरक्षित उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट पर खास जोर
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के CEO और फुल टाइम डायरेक्टर अमरेंदु प्रकाश ने कहा, “इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और उपभोक्ता उत्पाद क्षेत्रों में वैल्यू-एडेड जिंक उत्पादों की बड़ी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के ग्राहक अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं और प्रदर्शन आवश्यकताओं के लिए विशेष ग्रेड की मांग करते हैं। वेदएज और वेदआयुष के माध्यम से हम ग्राहकों की अधिक व्यापक जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। हमारी इंटीग्रेटेड उत्पादन क्षमता हमें ग्राहकों के लिए बेहतर प्रोडक्ट बनाने और इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाती है। हमारा लक्ष्य वैल्यू-एडेड उत्पादों को अपने पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना है।”
वेदएज, बेहतर नियंत्रण और उच्च गुणवत्ता वाली कोटिंग
वेदएज एक विशेष जिंक-एल्यूमिनियम मास्टर एलॉय है, जिसे गैल्वनाइजिंग उद्योग के लिए विकसित किया गया है। यह गैल्वनाइजिंग बाथ में एल्यूमिनियम की मात्रा को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे कोटिंग की मोटाई एक समान रहती है और सतह की गुणवत्ता बेहतर होती है। यह एलॉय जिंक की हानि और अवांछित अवशेष (ड्रॉस) बनने को भी कम करने में मदद करता है, जिससे उत्पादन लागत और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो पाता है।
वेदआयुष अधिक सुरक्षा और मजबूती
वेदआयुष एक विशेष जिंक-एल्यूमिनियम-मैग्नीशियम एलॉय है, जिसे कठोर औद्योगिक परिस्थितियों में बेहतर जंग-रोधी क्षमता और लंबी मजबूती प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम कोटिंग की पकड़, सतह की स्थिरता और जंग से सुरक्षा को बढ़ाता है। यह विशेष रूप से उच्च आर्द्रता, तटीय क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण इंडस्ट्रियल वातावरण में उपयोग के लिए उपयुक्त है।
इसका उपयोग इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, घरेलू उपकरण, बिजली ट्रांसमिशन और विभिन्न इंडस्ट्रियल सिस्टम में किया जा सकता है, जहां लंबे समय तक मजबूत और उच्च प्रदर्शन वाली कोटेड स्टील की आवश्यकता होती है।
राजस्थान में मॉडर्न एलॉय मैन्युफैक्चरिंग सुविधा
हिंदुस्तान जिंक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक एलॉयज प्राइवेट लिमिटेड, एचजेडएपीएल के माध्यम से राजस्थान के राजपुरा-दरीबा में प्रति वर्ष 30,000 टन क्षमता वाले जिंक एलॉय मेल्टिंग और कास्टिंग प्लांट ऑपरेट करती है। यह यूनिट विभिन्न औद्योगिक जरूरतों के अनुसार विशेष जिंक एलॉय की घरेलू उपलब्धता को मजबूत बनाती है और भारत की विनिर्माण आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने में योगदान देती है।
ये भी पढ़ें: NSE Q2 Results: एनएसई की आय और मुनाफे में उछाल, ₹4554 करोड़ रही इनकम; ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस
कंपनी के विशेष एलॉय पोर्टफोलियो में एचजेडए -3 और एचजेडए-5 जैसे जिंक डाई-कास्टिंग ग्रेड भी शामिल हैं, जिनका उपयोग ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल उपकरण, औद्योगिक हार्डवेयर और उपभोक्ता उत्पादों के सटीक पुर्जों के निर्माण में किया जाता है। कंपनी के एचजेडए-5 ग्रेड को भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस का प्रमाणन भी प्राप्त है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।