HFCL को मिला ₹834 करोड़ का विदेशी ठेका, AI डेटा सेंटर की मांग से चमकी किस्मत; दूसरी तिमाही का मुनाफा 394 करोड़ के पार
HFCL Q2 results: एचएफसीएल को एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ₹834.36 करोड़ का ऑप्टिकल फाइबर केबल निर्यात ठेका मिला है, जिसे ...और पढ़ें
-1794466949035_m.webp)
एचएफसीएल को मिला ₹834 करोड़ का विदेशी ठेका, Q2 मुनाफा ₹394 करोड़ के पार
HighLights
एचएफसीएल को ₹834 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय निर्यात ठेका मिला।
कंपनी का Q2 मुनाफा बढ़कर ₹394.22 करोड़ हुआ।
AI डेटा केंद्रों से ऑप्टिकल फाइबर की मांग में उछाल।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| HFCL Q2 results: दूरसंचार उपकरण बनाने वाली कंपनी एचएफसीएल (HFCL) को एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से करीब 834.36 करोड़ रुपए का बड़ा एक्सपोर्ट ठेका मिला है। यह ऑर्डर कंपनी को अपनी विदेश स्थित सब्सिडियरी कंपनी के जरिए मिला है, जिसके तहत ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति की जाएगी।
यह प्रोजेक्ट जून 2027 तक पूरा किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने ग्राहक का नाम गुप्त रखा है।
खास बात यह है कि कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद बाद एचएफसीएल के शेयर में गिरावट (HFCL Share Price) दर्ज हुई। HFCL Ltd का स्टॉक NSE पर 215.25 रुपए के लेवल पर ओपन हुआ था।
जिसमें दोपहर 12:30 बजे तक 1.83% की गिरावट दर्ज हुई। खबर लिखे जाने तक यह 2.08.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
सितंबर में कंपनी को मिला था 2329 करोड़ का ठेका
ऑर्डर मिलने पर कंपनी का कहना है कि यह ऑर्डर उसकी विनिर्माण क्षमताओं और बेहतरीन तकनीक पर ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर्स की वजह से ऑप्टिकल फाइबर केबल की मांग में भारी उछाल आया है। इससे पहले सितंबर में भी कंपनी को करीब 2,329 करोड़ रुपए का बड़ा निर्यात ऑर्डर मिला था।
यह भी पढ़ें- कॉपर कारोबार में गौतम अदाणी की बड़ी एंट्री, चिली की सरकारी कंपनी से मिलाया हाथ; विदेशी धरती पर क्या-क्या करेगा समूह?
दूसरी तिमाही में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?
एचएफसीएल का वित्तीय प्रदर्शन भी शानदार रहा है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा कई गुना बढ़कर 394.22 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 72 करोड़ रुपए था। इस दौरान कंपनी का राजस्व भी दोगुना होकर 2,541.79 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 में 80% राजस्व वृद्धि का अनुमान जताया है। साथ ही, तय समय (वित्त वर्ष 2029) से पहले ही 10,000 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य हासिल करने की उम्मीद है। इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी के बोर्ड ने ऑप्टिकल फाइबर क्षमता बढ़ाने हेतु 400 करोड़ रुपए के नए निवेश को मंजूरी दी है।
यह विस्तार जुलाई 2028 तक पूरा होगा, जिसे आंतरिक स्रोतों और कर्ज के जरिए फंड किया जाएगा।
"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।