सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कॉपर कारोबार में गौतम अदाणी की बड़ी एंट्री, चिली की सरकारी कंपनी से मिलाया हाथ; विदेशी धरती पर क्या-क्या करेगा समूह?

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:08 AM (IST)

Adani Kutch Copper Codelco partnership: गौतम अदाणी की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने चिली की सरकारी कॉपर उत्पादक कोडेल्को के ...और पढ़ें

कॉपर कारोबार में अदाणी की बड़ी छलांग चिली की कोडेल्को से रणनीतिक साझेदारी

कॉपर कारोबार में अदाणी की बड़ी छलांग चिली की कोडेल्को से रणनीतिक साझेदारी

HighLights

  1. अदाणी की कच्छ कॉपर ने चिली की कोडेल्को से समझौता किया।

  2. काबुरकाला कॉपर प्रोजेक्ट चिली में विकसित किया जाएगा।

  3. भारत की कॉपर आपूर्ति सुरक्षित होगी, आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने कॉपर के वैश्विक कारोबार में बड़ी छलांग लगा दी है। अदाणी एंटरप्राइज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) ने चिली की सरकारी कॉपर उत्पादक कंपनी कोडेल्को (Adani Kutch Copper Codelco partnership) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह रणनीतिक साझेदारी उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र के कालामा कॉपर बेल्ट में स्थित काबुरकाला कॉपर प्रोजेक्ट (Adani copper project Chile Kaburkaala) के लिए की गई है

यह क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण कॉपर उत्पादक जिलों में गिना जाता है। इस समझौते पर लंदन में हाल ही में संपन्न एलएमई वीक 2026 (LME Week 2026) के दौरान केसीएल के डायरेक्टर जीत अदाणी, अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज के सीईओ विनय प्रकाश और कोडेल्को के चेयरमैन बर्नार्डो फोंटेन की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

विश्व में मजबूत होगी अदाणी की पकड़

इस प्रस्तावित साझेदारी का मुख्य उद्देश्य चिली (Chile copper mining partnerships) के समृद्ध कॉपर संसाधनों को गुजरात के मुंद्रा में स्थित अदाणी के इंटीग्रेटेड कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स से सीधे जोड़ना है। इससे वैश्विक मूल्य श्रृंखला (global value chain) में अदाणी समूह की पकड़ मजबूत होगी। जीत अदाणी ने इस मौके पर कहा कि,

कॉपर जैसे महत्वपूर्ण संसाधन हमारे भविष्य के आर्थिक बदलाव का मुख्य केंद्र हैं। यह सिर्फ एक माइनिंग एसेट नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य में एक दूरदर्शी निवेश है। वैश्विक स्तर पर कॉपर की सुरक्षित आपूर्ति मिलने से भारत की रिन्यूएबल एनर्जी, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी से जुड़ी महत्वाकांक्षाओं को बड़ा बल मिलेगा।"

GST 1 (53)

प्रोजेक्ट में क्या-क्या काम करेगा समूह?

इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर काम करेंगी। अदाणी समूह इस प्रोजेक्ट में पूंजी, आधुनिक तकनीक आधारित एक्सप्लोरेशन और बड़े पैमाने पर काम पूरा करने की विशेषज्ञता लाएगा।

वहीं, कोडेल्को अपनी भूगर्भिक (geological) जानकारी और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का योगदान देगी। दोनों कंपनियों ने पर्यावरण संरक्षण, उच्च सुरक्षा मानकों और लंबे समय तक मूल्य सृजन पर जोर देने की बात कही है।

वर्तमान में कच्छ कॉपर गुजरात के मुंद्रा में एक विशाल कस्टम कॉपर स्मेल्टर कॉम्प्लेक्स (Adani Mundra copper smelter complex) विकसित कर रहा है। इसका मकसद देश में कॉपर की बढ़ती मांग को पूरा करना और आयात पर निर्भरता को कम करना है।

इलेक्ट्रीफिकेशन, रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर, इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) और पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क के लिए कॉपर एक बेहद जरूरी कच्चा माल है। ऐसे में अडानी की यह ग्लोबल पार्टनरशिप भारत को क्रिटिकल मिनरल्स के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी का कोरिया कनेक्शन, यहीं से हुई थी ट्रेडर्स से भारत का 'इन्फ्रा किंग' बनने की शुरुआत; आपको पता है ये कहानी?

यह भी पढ़ें- अदाणी की इस कंपनी ने रचा इतिहास, बनी वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन पाने वाली भारत की पहली कंपनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।